फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   internet service

एसपी की रिपोर्ट के बाद ही चालू होगा मोबाइल इंटरनेट

Sat, 27 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 27 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलों में फैले उपद्रव के बाद अफवाह फैलने के डर से बंद किए गए फतेहाबाद के मोबाइल इंटरनेट को आठ दिन बाद भी शुरू नहीं किया गया है। सामान्य परिस्थितियों के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों को अफवाहें फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन


यानी पुलिस अधीक्षक ने अभी तक स्थितत सामान्य होने की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को नहीं दी है। उपभोक्ताओं को परेशानी के साथ कंपनियों को घाटा उठाना पड़ रहा है। कंपनियों के अधिकारियों की मानें तो अब तक मोबाइल इंटरनेट बंद होने से ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। 
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन में शुरू हुए उपद्रव के बाद जिला प्रशासन ने 19 फरवरी की सुबह मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की दी थी। सोमवार से स्थितत सामान्य होनी शुरू हो गई। इसके बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल इंटरनेट जल्द चलने की उम्मीद थी, लेकिन शुक्रवार तक इंटरनेट सेवाएं शुरू नहीं हो पाई। उपायुक्त मानते हैं कि स्थिति सामान्य हो गई हैं, लेकिन उन्हें पुलिस अधीक्षक की क्लीयरिंग रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। सेवाएं पिछले लगभग 8 दिन से बंद हैं। कंपनियों को फतेहाबाद से प्रतिदिन लगभग 30 लाख रुपये का घाटा हो रहा है।

मदन गर्ग, श्रीराम मोबाइल जोन, बीएसएनएल फ्रेंचाइजी

पुलिस अधीक्षक ने अभी तक क्लीयरिंग रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट आते ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
एनके सोलंकी, उपायुक्त

जाट आंदोलन में फतेहाबाद व हिसार मुख्य केंद्र में थे। उसी को देखते हुए एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। जिसे जल्द चालू कर दिया जाएगा।
ओपी नरवाल, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed