{"_id":"6a5e66217761acc2af0067a3","slug":"insurance-plan-related-problems-can-be-raised-on-23rd-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157699-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 23 को रख सकेंगे बीमा योजना संबंधी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 23 को रख सकेंगे बीमा योजना संबंधी समस्याएं
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव जांडवाला बांगड़, दैयड़ और मेहूवाला के किसानों की फसल बीमा योजना से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए 23 जुलाई को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अनुराग ढालिया ने संबंधित गांवों के किसानों से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि किसान बीमा कंपनी से क्लेम मिलने में देरी, भुगतान न होने या बीमा योजना से संबंधित अन्य शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे ताकि मामलों की समीक्षा कर उनका जल्द समाधान किया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि वह बैंक पासबुक की प्रति, भूमि संबंधी दस्तावेज, फसल बीमा प्रीमियम कटने का प्रमाण और अन्य जरूरी रिकॉर्ड साथ लेकर आएं। इससे शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी। संवाद