फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Instructions given to remove broken chairs after inspection

Fatehabad News: निरीक्षण कर टूटीं कुर्सियां हटाने के दिए निर्देश

Fri, 12 Sep 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to remove broken chairs after inspection
फतेहाबाद। लघु सचिवालय प्रथम खंड में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते उपायुक्त डॉ. विवे
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के प्रथम खंड की इमारत में स्थित विभिन्न कार्यालयों का शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने निरीक्षण किया। डीसी ने कार्यालयों में हाजिरी रजिस्टर चेक किए और टूटी कुर्सियों हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने खजाना कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, डीआरओ कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, डीडीपीओ कार्यालय, डीआईओ कार्यालय सहित सभी अन्य विभागों के कार्यालय का दौरा किया।
विज्ञापन

उपायुक्त भारती ने सभी विभागाध्यक्षों को कार्यालय में साफ-सफाई और रख-रखाव के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने हाजिरी रजिस्टर भी देखा। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाएं। जहां कहीं भी फर्श/शीशे टूटे हुए हैं या आगंतुकों के लिए रखी गई कुर्सियां टूटी हैं, उन्हें तत्काल लोक निर्माण विभाग या संबंधित विभाग से संपर्क करके ठीक करवाया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी विवेक भारती बोले, स्टोर रूम के रख-रखाव की उचित सफाई की जाए और सामग्री का उचित इंडेक्स तैयार करके अनावश्यक वस्तुओं को वीड आउट कर दिया जाए। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

-

होर्डिंग हटाने के निर्देश

डीसी ने कहा कि लघु सचिवालय भवन में लगे अनावश्यक पोस्टर और होर्डिंग्स तत्काल हटवाए जाएं। लघु सचिवालय में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। जहां कहीं भी दीवारों और छत पर रंग-रोगन की आवश्यकता है, उसे प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए है कि वे इनका पालना सुनिश्चित करें और नियमित अंतराल पर इसकी समीक्षा भी करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed