फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   indipendence day, pared, practice, fatehabad

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अंतिम रिहर्सल आयोजित

Wed, 14 Aug 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
indipendence day, pared, practice, fatehabad
स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करते मुख्यातिथि उपाय? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्थानीय पुलिस लाइन के प्रांगण में मंगलवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अंतिम एवं फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा व पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने शुभ संदेश में जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

खड़गटा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशवासियों के लिए गौरव एवं गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि इसे हर्षोल्लास के साथ बहुत ही भव्य तरीके से स्थानीय पुलिस लाइन के प्रांगण में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को समारोह के मुख्यातिथि हिसार मंडल के आयुक्त विनय सिंह होंगे। वे 15 अगस्त के दिन ठीक 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे और उसके उपरांत मुख्यातिथि जिलावासियों को शुभ संदेश देंगे। उपायुक्त ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता और तिरंगे झंडे की शान को बनाए रखने के लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आज पुलिस लाइन के प्रांगण में अंतिम और फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम व फाइनल रिहर्सल में डीएसपी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में शानदार मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी शो, लेजियम और डंबल शो का शानदार प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम थीम पर आधारित और देश भक्ति से ओतप्रोत और देश के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति एवं परंपरा की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली सभी टीम इंचार्ज को कार्यक्रम को भव्य एवं बेहतरीन और शानदार तरीके से प्रस्तुति देने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रिहर्सल में एडीसी महावीर प्रसाद, एसडीएम सुरजीत सिंह नैन, डीआरओ राजेश कुमार, डीईओ दयानंद सिंह, डीडीपीओ अनुभव मेहता, सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed