फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   indipendence day, celebrebration, tohana, fatehabad

एसडीएम ने ध्वजारोहण कर किया परेड का निरीक्षण

Sun, 14 Aug 2016 01:52 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 14 Aug 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
indipendence day, celebrebration, tohana, fatehabad
स्थानीय पुलिस लाईन के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फाईनल रिहर्सल करते स्कूली बच्चे। - फोटो : amar ujala
एसडीएम ने ध्वजारोहण कर किया परेड का निरीक्षण -पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल में योग, मार्चपास्ट और लेजियम शो का शानदार प्रदर्शन अमर उजाला ब्यूरो फतेहाबाद। स्थानीय पुलिस लाइन के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अंतिम एवं फाइनल रिहर्सल में एसडीएम संतलाल पचार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। एसडीएम ने अपने संदेश में जिले के लोगों का स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हम सब के लिए महत्वपूर्ण दिवस है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी हर्षोल्लास के साथ-साथ बहुत ही भव्य तरीके से स्थानीय पुलिस लाइन प्रांगण में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त एनके सोलंकी होंगे। वे 15 अगस्त के दिन ठीक 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद जिले के लोगों को शुभ संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय स्वतंत्रता समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस लाइन के प्रांगण में अंतिम व फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। फाइनल रिहर्सल में डीएसपी रवींद्र तोमर के नेतृत्व में मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी, लेजियम शो तथा योग का शानदार प्रदर्शन किया गया तथा जिसमें 2000 से भी अधिक विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 500 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया और देश भक्ति से ओतप्रोत व देश के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति एवं परंपरा की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी देश की विविध संस्कृति रिहर्सल में न्यू सनराइज पब्लिक स्कूल भूना और बोदीवाली स्कूल के बच्चों ने संयुक्त रूप से योग की शानदार प्रस्तुति दी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद का पंजाबी भंगड़ा, जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी का मराठी नृत्य और राजस्थानी नृत्य, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ढिंगसरा का हरियाणवी नृत्य, रॉयल इंटर नेशनल स्कूल खारा खेड़ी का समूह नृत्य व स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों की टीम ने बहुत ही शानदार तरीके से राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम को अलग-अलग अंदाज में देश की विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा।


यह थे मौजूद
इस मौके पर आरएसएस प्रमुख हिसार मंडल बजरंग गोदारा, नगराधीश सुरेंद्र पाल, नगराधीश की धर्मपत्नी कुसुम, तहसीलदार नवजीत कौर बराड़, नायब तहसीलदार कुलवंत, डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग, डीएसपी गुरदियाल सिंह, रविंद्र तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed