{"_id":"68a4bd7e16e30de18604e7e6","slug":"incomplete-question-papers-and-answer-sheets-became-the-cause-of-trouble-in-student-evaluation-exams-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138825-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छात्र मूल्यांकन परीक्षा में अधूरे प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छात्र मूल्यांकन परीक्षा में अधूरे प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं ने बढ़ाई मुसीबत
Tue, 19 Aug 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के राजकीय कन्या हाई स्कूल में परीक्षा देती हुई छात्राएंस्त्रोत स्कूल
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्र मूल्यांकन परीक्षाएं तो शुरू हो गई हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही ने इन परीक्षाओं की प्रक्रिया को काफी जटिल बना दिया है। आधे-अधूरे प्रश्नपत्र, अपूर्ण उत्तरपुस्तिकाएं और एक दिन में दो विषयों की परीक्षा जैसे निर्णयों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी में डाल दिया है।
सोमवार से शुरू हुई छात्र मूल्यांकन परीक्षाओं के पहले दिन से ही शिक्षा विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई। कई स्कूलों में प्रश्न पत्र अधूरे पहुंचे, कहीं कम संख्या में भेजे गए, तो कहीं उत्तरपुस्तिकाएं ही पूरी नहीं थीं।
राजकीय कन्या हाई स्कूल बस्ती भीमां में मंगलवार को पंजाबी विषय के प्रश्न पत्र कम पहुंचे, जिससे 11 छात्राओं के लिए विद्यालय प्रबंधन को तत्काल फोटोकॉपी करवानी पड़ी। यही स्थिति अन्य स्कूलों में भी देखने को मिली, जहां शिक्षकों को परीक्षा शुरू होने से पहले ही भाग-दौड़ करनी पड़ी। सबसे बड़ी समस्या यह रही कि प्रश्न पत्रों को स्कूल के नाम के अनुसार अलग-अलग नहीं भेजा गया, बल्कि सभी को एक साथ पैकेट में डाल दिया गया।
विज्ञापन
इससे वितरण में गड़बड़ी हुई और अव्यवस्था का माहौल बन गया। विभाग द्वारा एक ही दिन में दो विषयों की परीक्षा आयोजित करने से विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव भी बढ़ गया है। छात्रों और अभिभावकों ने इसे गलत बताते हुए इसमें सुधार की मांग की है।
-
22 को खत्म होंगी परीक्षाएं
कक्षा नौंवी से बारहवीं की छात्र मूल्यांकन परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो चुकी हैं। कक्षा नौंवी की सुबह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। कक्षा दसवीं की सुबह हिंदी और बाद में पंजाबी विषय की परीक्षा ली गई। कक्षा 11वीं की सुबह इतिहास और बाद में हिंदी, कक्षा बारहवीं की सुबह सोशोलॉजी और बाद में फाइन आर्ट की परीक्षा ली गई। बुधवार को कक्षा नौंवी की सुबह एसएस और बाद में संस्कृत, कक्षा दसवीं की सुबह एसएस, कक्षा 11वीं की सुबह सोशोलॉजी और बाद में कंप्यूटर साइंस, कक्षा 12वीं की सुबह अंग्रेजी और बाद में अर्थशास्त्र की परीक्षा ली जाएगी। वीरवार को कक्षा नौवी की सुबह कला, बाद में हिंदी, कक्षा दसवीं की सुबह गणित की परीक्षा होगी। कक्षा ग्यारहवीं की सुबह इंग्लिश और बाद में फाइन आर्ट, कक्षा बारहवीं की सुबह गणित की परीक्षा ली जाएगी। शुक्रवार को कक्षा नौवी की अंग्रेजी, दसवीं की विज्ञान, कक्षा 11वीं की अर्थशास्त्र और बाद में संस्कृत और कक्षा बारहवीं की सुबह संस्कृत और बाद में हिंदी की परीक्षा ली जाएगी।
-
प्रश्नपत्र स्कूल के नाम से नहीं आ रहे हैं और एक साथ पैकेट दे दिए गए हैं। इस वजह ये दिक्कत आ रही है। उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया है।
- विजय कुमार, बीईओ, फतेहाबाद