फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   in hand ball, hisar champion, judo winer panipat

हैंडबाल में हिसार तो जूडो में पानीपत अव्वल

Mon, 02 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को शूटिंग, जूडो, खो-खो के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। हैंडबाल के फाइनल मुकाबले में डीएवी पब्लिक पुलिस हिसार ने 5-4 के अंतर से डीएवी रतिया को हराया।
विज्ञापन


गर्ल्स डीएवी रतिया ने डीएवी निगदू को 7-3 से पराजित किया। लड़कों के योग मुकाबले में केएल आर्य डीएवी प्रथम, डीएवी फतेहाबाद द्वितीय जबकि पुलिस डीएवी पानीपत तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


लड़कियों मेें केएल आर्य प्रथम, रतिया द्वितीय और फतेहाबाद की टीम तृतीय स्थान पर रही। एकल प्रतिस्पर्धा की 10 मीटर रेंज एयर राइफल में रतिया का राहुल सिंगला प्रथम लड़कियों में जाखल की रूपिंद्र कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों और लड़कियों में पिस्टल की 10 मीटर रेंज में डीएवी फतेहाबाद प्रथम रही। टीम प्रतिस्पर्धा की 10 मीटर रेंज एयर राइफल में डीएवी जाखल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

लड़कों के जूडो में डीएवी थर्मल कॉलोनी पानीपत ने प्रथम, डीएवी भिवानी द्वितीय और डीएवी समालखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों के जूडो में डीएवी थर्मल कॉलोनी पानीपत ने प्रथम, डीएवी पुलिस पानीपत द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों की खो-खो में डीएवी असंध ने प्रथम, डीएवी टोहाना द्वितीय और डीएवी समालखा तीसरे स्थान पर रहा।


प्राचार्या डॉ. माला उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed