{"_id":"64120750720b5e5d080332cb","slug":"in-case-of-snatching-in-train-woman-sent-complaint-on-whatsapp-case-registered-fatehabad-news-c-21-1-80317-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रेन में छीनाझपटी के मामले में महिला ने व्हाट्सएप पर भेजी शिकायत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रेन में छीनाझपटी के मामले में महिला ने व्हाट्सएप पर भेजी शिकायत, केस दर्ज
Wed, 15 Mar 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। टोहाना क्षेत्र के गांव जमालपुर स्थित रेलवे स्टेशन पर मंगलवार अलसुबह तीन-चार युवकों द्वारा अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर यात्रियों से छीना छपटी करने के मामले में जयपुर की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत व्हाट्सएप पर रेलवे पुलिस को प्राप्त हुई है। शिकायत मिलने पर जाखल चौकी के माध्यम से हिसार रेलवे थाने में दो नामालूम युवकों के खिलाफ धारा 379ए, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।
वहीं महिला का मोबाइल भी रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर खेतों में गांव अमानी निवासी किसी व्यक्ति को मिला, जिसे बाद में जीआरपी को सौंप दिया गया।
गौरतलब है कि मंगलवार अलसुबह जमालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चेन खींचकर यात्रियों से छीनाझपटी का मामला सामने आया था। सूचना पाकर जाखल, टोहाना व नरवाना जीआरपी व आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची थी। मगर कोई भी आरोपी नहीं मिला। आरोपियों द्वारा सिग्नल भी डाउन कर दिया गया था।
महिला ने यह दी शिकायत
महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह जयपुर की रहने वाली है और अपनी रिश्तेदारी में अमृतसर जा रही थी। इसी दौरान अजमेर-अमृतसर ट्रेन में दो लड़के डिब्बे में आए। आते ही उसके पर्स को छीन ले गए। पर्स में मोबाइल, तीन हजार रुपये, दो घड़ी व दो एटीएम कार्ड थे। इसके बाद जाखल जीआरपी इंचार्ज जसबीर सिंह ने महिला के भाई के मोबाइल नंबर पर कॉल कर महिला से पूरे मामले की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
जीआरपी की चौकसी में कोई गंभीरता नहीं दिखी
बार-बार इस रूट पर मामले सामने आने के बाद भी जीआरपी की चौकसी में कोई गंभीरता नहीं दिख रही है। घटनाक्रम सामने आने के बाद जीआरपी द्वारा मंगलवार को उकलाना चौकी से तीन-चार पुलिसकर्मी भेजकर उन्हें जमालपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया था। जिन्होंने दिनभर आने वाली ट्रेनों में चेकिंग की और आसपास गश्त भी की। मगर बुधवार शाम को मीडिया द्वारा जानकारी ली गई, तो पता चला कि इन पुलिसकर्मियों को वापस उकलाना चौकी भेज दिया गया है।
:: जयपुर निवासी महिला की शिकायत व्हाट्सएप पर मिली है। उसके आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। महिला का मोबाइल बरामद हो गया है।
जसबीर सिंह, इंचार्ज, जाखल जीआरपी चौकी
जमालपुर में हुई घटना को लेकर आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
हरपाल सिंह, एसएचओ, जीआरपी, हिसार।