{"_id":"68aa037aa94bded5dd0415a3","slug":"if-the-drainage-is-not-constructed-by-tomorrow-the-union-will-lock-the-bdpo-office-on-tuesday-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-139070-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कल तक निकासी नाले का निर्माण न किया तो मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय पर यूनियन जड़ेगी ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कल तक निकासी नाले का निर्माण न किया तो मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय पर यूनियन जड़ेगी ताला
विज्ञापन
रेस्ट हाउस में किसानों को आश्वासन देते खंड पंचायत अधिकारी हनीश कुमार: संवाद
रतिया। गांव खाई में ग्राम पंचायत की ओर से डाली गई गंदे पानी की पाइपलाइन से हो रहे नुकसान को लेकर किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि इसके कारण खेतों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। यदि सोमवार तक पंचायत विभाग ने निकासी नाले का निर्माण शुरू नहीं किया, तो मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
यह निर्णय शनिवार को किसान यूनियन की रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह ने की। किसानों ने पहले मुख्यमंत्री के बड़ोपल दौरे पर उनसे मिलने की योजना बनाई थी, लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) हनीश कुमार को मिली, वे रेस्ट हाउस पहुंचे और किसानों से मुलाकात कर दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि गांव खाई में पंचायत द्वारा गलत तरीके से गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डाली गई थी, जो अब जर्जर हो चुकी है। इससे गंदा पानी खेतों में फैल रहा है और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पहले जब किसानों ने बीडीपीओ कार्यालय में धरना दिया था, तब बीडीपीओ ने शुक्रवार तक निकासी नाले का निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। तय समय बीत जाने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है, जिसके चलते किसानों ने अब तालाबंदी का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
वहीं बैठक में पहुंचे बीडीपीओ हनीश कुमार ने पुनः आश्वासन दिया कि सोमवार से निकासी नाले का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। बैठक में फतेहाबाद जिला प्रधान ओमप्रकाश, दीप रंधावा, गागी चहल, प्रगट सिंह, रणजीत सिंह, नाहर सिंह खाई, यादी चहल, गोगू चहल, छिंदा तामसपुरा, गुरलाल ग्रेवाल, गुरी तामसपुरा, भूपेंद्र सरपंच, हरदेव हुकमावली सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।