{"_id":"621275735cb2e90162535a51","slug":"if-the-corona-infection-subsides-then-the-excuses-start-again-fatehabad-news-hsr6248169193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण कम हुआ तो बहानेबाजी फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण कम हुआ तो बहानेबाजी फिर शुरू
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण कम होने के साथ अब लोगों का भय भी खत्म हो गया है। टीकाकरण के लिए लोग आ ही नहीं रहे है। स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण के लिए कह रहे हैं तो जवाब मिल रहा है कि कहां है अब कोरोना। जब जरूरत होगी तब टीका लगवा लेंगे। जिले में 13 फीसदी लोगों ने अभी पहली और 32 फीसदी ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। पिछले करीब 10 दिनों से जिले में टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है।
बता दें कि जिले में रोजाना अब एक हजार से भी कम लोगों का टीकाकरण हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 1 लाख 55 हजार लोगों की दूसरी डोज ड्यू हो चुकी है। पहली और दूसरी डोज के बीच अंतराल पूरा होने के बाद भी टीकाकरण करवाने नहीं आ रहे है। जिले में अभी तक 68.30 फीसदी किशोरों को पहली डोज लगी है जबकि दूसरी डोज 15 फीसदी छात्रों को लगी है
जिले में अब तक ये हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4790 4736
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2024
60 साल से ऊपर 84115 63878
45 से 59 साल 143855 118322
18 से 44 साल 401711 262673
15 से 17 साल 37566 8767
जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच हुए स्वस्थ
जिले में रविवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और पांच स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना और रतिया में दो-दो और भट्टूकलां में एक नया केस मिला है। जिले में 44 कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय हैं और इसमें एक अस्पताल में दाखिल है। जिले में संक्रमण दर 3.79 फीसदी व रिकवरी रेट 97.27 फीसदी है।
विज्ञापन
मात्र 31 लोगों ने ही लगवाया टीका :
जिले में रविवार को टीकाकरण सबसे कम रहा। जिले में मात्र 31 लोगों ने ही कोरोना टीकाकरण करवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 13 किशोरों और 13 ही 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों ने टीका लगवाया है। जिले में अभी तक मात्र 2037 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है।
कोट
जिले में अब कोरोना संक्रमण कम है, इसके चलते लोग टीकाकरण के लिए बहानेबाजी कर रहे हैं। टीम डोर टू डोर भी जा रही है, लोगों को टीकाकरण के लिए कहा जाता है तो जवाब मिलता है कि अब कहां है कोरोना। लोगों से अपील है कि टीकाकरण जरूर करवाएं।
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन