फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If doctors and health workers are found without uniform, salary will be deducted as absent

Fatehabad News: डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बिना वर्दी मिले तो अनुपस्थित मानकर कटेगा वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
If doctors and health workers are found without uniform, salary will be deducted as absent
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ड्रेस कोड में काम करता स्वास्थ्यकर्मी सुशील कुमार।
फतेहाबाद। सरकारी अस्पतालों में बिना ड्रेस कोड के आने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। अब अगर बिना ड्रेस कोड के अस्पताल में आते हैं तो अनुपस्थित मानकर वेतन रोक दिया जाएगा। यहां तक अस्पताल इंचार्ज को हर माह रिपोर्ट देनी होगी कि संबंधित डॉक्टर और कर्मचारी ने वर्दी डाली है या नहीं, इसको लेकर प्रमाण पत्र देना होगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, एसएमओ सीएचसी और पॉलीक्लीनिक को निर्देश जारी किए हैं। पॉलीक्लीनिक और सिविल सर्जन कार्यालय में ही निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के बिना वर्दी मिलने के बाद सख्ती की गई है। सिविल सर्जन द्वारा जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी जो कि अस्पताल या अन्य किसी संस्था में ड्यूटी पर होते हैं तो वे मानक वर्दी नहीं पहनते हैं और इस कारण पहचानने में दिक्कत होती है। इसके चलते डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी मानक वर्दी और पदनाम द्वारा अनुमोदित ड्रेस कोड डालना होगा। हर माह इसकी हाजिरी रिपोर्ट कर्मचारियों के वर्दी पहने जाने को लेकर अस्पताल इंचार्ज प्रमाण पत्र देंगे, बताएंगे कि संबंधित ने पूरे माह वर्दी डाली है। अगर कोई डॉक्टर व कर्मचारी बिना मानक वर्दी में पाया गया तो अनुपस्थित मानकर उनके वेतन की अदायगी रोक दी जाएगी।
विज्ञापन


एक अप्रैल को जारी हुआ था ड्रेस कोड
स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय ने ड्रेस कोड की सूची मार्च माह में जारी की थी। एक अप्रैल को इसको लेकर नागरिक अस्पताल और सीएचसी पर जारी किया गया था। लेकिन आदेशों के बावजूद कई डॉक्टर और कर्मचारी बिना वर्दी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों का ड्रेस कोड
चिकित्सक : सफेद पूरी आस्तीन वाला एप्रन, नेम प्लेट।
मुख्य नर्सिंग अधिकारी : सफेद आधा आस्तीन एप्रन, नेम प्लेट।
वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी : गुलाबी शर्ट, गुलाबी दुपट्टा, गुलाबी सलवार, हाफ स्लीव वाला सफेद एप्रन, नेम प्लेट, काले मोजे और काले जूते, काला कार्डिगन।
नर्सिंग अधिकारी (महिला) : गहरा नीला शर्ट, गहरा नीला दुपट्टा, (वैकल्पिक) गहरा नीला सलवार, नेम प्लेट के साथ हाफ स्लीव वाला सफेद एप्रन, काले जूते के साथ काले मोजे, काला स्वेटर।
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) : आसमानी कमीज, नेवी ब्लू पैंट, हाफ स्लीव वाला सफेद एप्रन, नेम प्लेट, काले जूते के साथ काले मोजे, काला स्वेटर।
एएनएम : आसमानी रंग की कमीज, आसमानी नीला दुपट्टा, (वैकल्पिक), स्काई ब्लू सलवार, नेम प्लेट के साथ बिना आस्तीन का एप्रन, काले मोजे और काले जूते, काला कार्डिगन।
एलएचवी : हरी कमीज, हरा दुपट्टा, (वैकल्पिक) हरी सलवार, बिना आस्तीन का सफेद एप्रन, नेम प्लेट, काले मोजे और काले जूते, काला कार्डिगन।
एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष) : सफेद आस्तीन एप्रन नीले कालर और जेब पट्टी के साथ नेम प्लेट।
तकनीशियन रेडियोग्राफर और फार्मासिस्ट सफेद फुल स्लीव एप्रन के साथ हरा कालर और जेब पट्टी नेम प्लेट
रखरखाव कर्मी : नेम प्लेट के साथ आलिव ग्रीन जंप सूट, काले मोजे और काले जूते।
वार्ड कर्मी महिला : नीली शर्ट, गहरा नीला दुपट्टा, (वैकल्पिक) नेवी ब्लू सलवार, नेम प्लेट, काले मोजे और काले जूते, काला कार्डिगन।
वार्ड कर्मी पुरुष : नीली शर्ट, काली पेंटस, नेम प्लेट, काले मोजे, काले जूते, काला स्वेटर।
सफाई कर्मचारी महिला : (वैकल्पिक) भूरी सलवार, बेज कुर्ता, भूरा दुपट्टा, नेम प्लेट, काले जूते के साथ काले मोजे, काला कार्डिगन।
सफाई कर्मचारी पुरुष : बेज शर्ट, ब्राउन पैंट, नेम प्लेट, काले जूते के साथ काले मोजे, काला स्वेटर।
सुपरवाइजर : सफेद शर्ट/कुर्ता, ग्रे पैंट/ ग्रे सलवार, नेम प्लेट, काले जूते के साथ काले मोजे, काला स्वेटर।
रसोई कर्मचारी (महिला) : सफेद कुर्ता, नेम प्लेट, टोपी, कमर से घुटने तक सफेद और हरे रंग का चेक एप्रन, काले मोजे और काले जूते, हरा कार्डिगन।
रसोई कर्मचारी (पुरुष) : सफेद शर्ट, हरी पैंट, नेम प्लेट, टोपी, कमर से घुटने तक सफेद और हरे रंग का चेक एप्रन, काले मोजे और काले जूते हरा स्वेटर।
सुरक्षा कर्मचारी (महिला) : कंधों पर एपोलेट के साथ हल्के नीले रंग की शर्ट, गहरे नीले रंग का पतलून काले रंग के साथ बेल्ट, बैटन, काले मटर की टोपी काले जूते और काले मोजे, नेम प्लेट, नेवी ब्लू स्वेटर।
सुरक्षा कर्मचारी (पुरुष) : कंधों पर एपोलेट के साथ हल्के नीले रंग की शर्ट, ब्लैक बेल्ट, बैटन, ब्लैक कैप के साथ नेवी ब्लू ट्राउजर, काले जूते और काले मोजे नेम प्लेट, नेवी ब्लू स्वेटर।
कंप्यूटर/डाटा एंट्री आपरेटर, हेल्प डेस्क और पंजीकरण स्टाफ : मौवे शर्ट/मौवे कुर्ता के साथ, काला दुपट्टा, काली पतलून/काली सलवार, मोजे के साथ काले जूते, नेम प्लेट, काला स्वेटर।

फिजियोथेरेपिस्ट, परामर्शदाता, आहर विशेषज्ञ और आप्टोमट्रिस्ट : संतरी रंग और पॉकेट स्ट्रिप के साथ पूरी बाजू वाला सफेद एप्रन।
एम्बुलेंस चालक और ईएमटी : एनएचएम, हरियाणा द्वारा जारी एंबुलेंस पर ड्राइवर और ईएमटी के लिए जारी निर्देशानुसार
ओटी और सीएसएमडी स्टाफ : सफेद पट्टी के साथ हरा स्क्रब नाम के साथ जेब।
ओटी सफाई कर्मचारी : नाम के साथ जेब पर सफेद धारियों वाला ग्रे वी-नेक स्क्रब।
कोट
डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों का विभाग द्वारा ड्रेस कोड जारी किया गया है। कई डॉक्टर व कर्मचारी इसको लेकर लापरवाही बरत रहे है। ड्रेस कोड के नियमों की सख्ती से पालन को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो कार्रवाई होगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed