फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   I will protest by lying down in front of the JCB.

Fatehabad News: जेसीबी के सामने लेटकर जताऊंगा विरोध

Mon, 22 Sep 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
I will protest by lying down in front of the JCB.
रतिया नगर पालिका अधिकारियों से बातचीत करते हुए विधायक जरनैल सिंह।
रतिया। फतेहाबाद और भूना में नगर निकाय द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की धमक अब रतिया भी पहुंच गई है और रतिया में कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह ने नपा प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान की खुली खिलाफत करने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

विधायक जरनैल सिंह सोमवार को नपा कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को दो टूक कहा कि अगर रतिया में नपा प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया तो वो खुद जेसीबी मशीन के सामने लेटकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोकने के लिए जिला नगर आयुक्त व मुख्यमंत्री से भी फोन पर बात करेंगे और किसी भी कीमत पर दुकानदारों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उधर दूसरी ओर सोमवार सुबह रतिया क्षेत्र के दुकानदार भी नगर पालिका कार्यालय में पहुंचे और नपा सचिव गोविंद व सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह से दुकानों के आगे शेड लगाने के लिए तीन-तीन फीट जगह की अनुमति देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन नपा सचिव ने उच्चाधिकारियों के आदेशों का हवाला देते हुए कोई राहत देने से स्पष्ट इन्कार कर दिया और मंगलवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने की बात कही। इस मामले में अब किसान नेता मनदीप नथवान भी कूद पड़े हैं। किसान नेता मनदीप सिंह ने कहा कि नगर पालिका का यह अभियान पक्षपातपूर्ण है बड़े लोग जिन्होंने नगर पालिका की करोड़ों रुपये की जमीनों पर कब्जे कर रखे हैं, उनको छूट दी जा रही है और उनसे कब्जा नहीं छुड़वाया जा रहा जबकि छोटे व्यापारियों और गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed