फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Husband and wife death on same Day in Fatehabad

40 मिनट की जुदाई में निकले प्राण: पत्नी की मौत के सदमे में पति ने तोड़ा दम, लोग बोले- दोनों में था गहरा प्रेम

Thu, 17 Jul 2025 04:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 04:36 PM IST
सार

बीमार पत्नी की मौत के 40 मिनट बाद ही पति ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। यह मामला हरियाणा में सामने आया है। महिला को लीवर की बीमारी थी।

विज्ञापन
Husband and wife death on same Day in Fatehabad
मृतक पति-पत्नी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फतेहाबाद शहर की अग्रवाल कॉलोनी में बीमार पत्नी की मौत के 40 मिनट बाद ही पति ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। दोनों का गुरुवार को एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के मुताबिक पति व पत्नी में एक-दूसरे के प्रति गहरा प्रेम था।  इसी के चलते पत्नी की मौत को पति सहन नहीं कर पाया और उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन


पत्नी को थी लीवर की बीमारी

जानकारी के मुताबिक शहर की अग्रवाल कॉलोनी निवासी बिजलीकर्मी रामकुमार की पत्नी ममता पिछले कई दिनों से लीवर की बीमारी के कारण बीमार रहती थी और उसका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते ममता ने बुधवार रात करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद पति रामकुमार को जब पत्नी की मौत का पता चला तो वह बेसुध हो गए। परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए। 
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामकुमार के भाई शिवकुमार ने बताया कि उनका भाई सिरसा बिजली निगम में तैनात था। रामकुमार और ममता में काफी प्रेम था। इसी के चलते जब रामकुमार को ममता की मौत की जानकारी लगी तो उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और मुंह से झाग आने लगा। इसके बाद उन्हें जब अस्पताल ले जाया गया तो पति की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana Earthquake: देर रात हरियाणा में डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता; रोहतक रहा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed