{"_id":"68e40416690e63038d098a34","slug":"hospital-operator-flees-after-being-asked-for-his-degree-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-141638-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डिग्री मांगने पर भागा अस्पताल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डिग्री मांगने पर भागा अस्पताल संचालक
Mon, 06 Oct 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में कार्रवाई के दौरान दवाइयां की जांच करते सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना, ड्रग अधिकारी धी
रतिया। बस स्टैंड के साथ पालिका बाजार में बिना मेडिकल डिग्री के चल रहे एक निजी अस्पताल पर सोमवार को सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की ने हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में छापा मारा। इस दौरान शहर पुलिस की एक टीम भी साथ मौजूद रही। सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने इस दौरान अस्पताल में मौजूद दवाइयों और रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया। अस्पताल में मौजूद संचालक से जब डिग्री मांगी गई तो घर से डिग्री उठाने के नाम पर भाग गया।
सीएम फ्लाइंग टीम की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पालिका बाजार में सिधु क्लीनिक के नाम से बिना मान्यता एक अस्पताल चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर प्रणय व प्रवीण की संयुक्त टीम के साथ छापा मारा। मेडिकल ऑफिसर प्रणय ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालक कोई डिग्री नही दिखा सका। अस्पताल परिसर में मरीजों के लिए काफी बेड लगे मिले।
अस्पताल के मेडिकल हॉल में दवाइयों के स्टॉक की जांच के लिए जिला ड्रग अधिकारी धीरज कुमार को भी मौके पर ंबुलाया गया। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर की रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल संचालक के खिलाफ पुलिस को कानूनी कार्रवाई के लिखा गया है। ड्रग अधिकारी की ओर से मेडिकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई के लिए शिकायत दी जाएगी।