फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hospital operator arrested

मेडिकल नशा सप्लाई के मामले में अस्पताल संचालक काबू

Tue, 29 Sep 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hospital operator arrested
मेडिकल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सीआईए टोहाना पुलिस ने नशे की गोलियों के सप्लाई की चैन को तोड़ते हुए एक अस्पताल संचालक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हिसार के ढाणी पाल निवासी बलवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का हांसी के गांव भाटला में उसका अपना भूमिका के नाम से अस्पताल भी है। सीआईए पुलिस की टीम मेडिकल नशा के मामले में जाखल के चुल्हड़ से केमिस्ट संचालक जगदेव सिंह को नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान जगदेव ने बताया था कि यह नशीली गोलियां भूमिका अस्पताल के संचालक बलवान देकर गया था। इस पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए बलवान को भी गांव भाटला से गिरफ्तार कर दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से बलवान को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है जबकि रिमांड अवधि समाप्त होने पर जगदेव सिंह को हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed