फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hooda vote thief, defeated party candidate: Abhay

हुड्डा वोट चोर, पार्टी प्रत्याशी को हराया : अभय

Wed, 27 Aug 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 27 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hooda vote thief, defeated party candidate: Abhay
कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर उप​​स्थित इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला। संवाद
फतेहाबाद/टोहाना। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का आरोप है कि हरियाणा से सबसे बड़ा वोट चोर भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। विधानसभा चुनाव में हुड्डा ने उचाना सीट पर आजाद प्रत्याशियों को खड़ा करके कांग्रेस के 60 हजार वोट चोरी करके अपनी पार्टी के प्रत्याशी को हराने का काम किया।
विज्ञापन


टोहाना की निजी धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में अभय ने कहा कि बारिश के चलते किसानों की जो फसल खराब हुई है उसके लिए सरकार से 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने को लेकर विधानसभा में इनेलो विधायकों द्वारा आवाज उठाई गई है लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। वर्तमान समय में अनजान व तानाशाह लोगों के हाथ में सरकार है। इसके चलते प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है। अनजान लोगों को सरकार चलानी नहीं आती जिससे प्रदेश का भट्टा बैठा हुआ है। उन्होंने इनेलो पर वोट काट पार्टी का आरोप लगाने पर कहा कि हम वोट काटू नहीं रांद काटू लोग है जो भाजपा कांग्रेस की रांद काट देंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने 25 सितंबर को रोहतक में देवीलाल जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। बाद में वे फतेहाबाद के जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता से रूबरू हुए रोहतक में होने वाले कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रदेश सचिव बलविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष बिक्र सिंह भी पहुंचें। सभी नेताओं का टोहाना पहुंचने पर इनेलो नेता कुणाल कर्ण सिंह, हरि सिंह महरिया, प्रेम सिंह, गुरचरण अमानी व कपिल बंसल ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed