{"_id":"68c30545afecd441dc0903e2","slug":"hisar-ghaggar-drain-broke-for-the-third-time-repaired-after-20-hours-of-hard-work-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140160-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हिसार-घग्गर ड्रेन तीसरी बार टूटी, 20 घंटे की मशक्कत के बाद बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हिसार-घग्गर ड्रेन तीसरी बार टूटी, 20 घंटे की मशक्कत के बाद बांधा
Thu, 11 Sep 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
जांडवाला बागड़ के समीप टूटी ड्रेन को पाटते हुए ग्रामीण। स्त्रोत : संवाद
भट्टू कलां। बुधवार देर रात हिसार-घग्गर ड्रेन शाहपुरिया रोड के पास टूट गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह ड्रेन तीसरी बार टूटी है। ड्रेन के बहाव को बंध करने में करीब 20 घंटे का समय लग गया।
रात को ड्रेन टूटते ही तेज बहाव के कारण करीब 800 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। कटाव इतनी तेजी से हुआ कि आसपास की जमीन पानी में डूबने लगी। घटना की सूचना मिलते ही गांवों में मुनादी करवा कर लोगों से ड्रेन पर पहुंचने की अपील की गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर प्लास्टिक के कट्टों में मिट्टी भरकर टूटी पटरी को ठीक करने का काम शुरू किया।
इससे दो दिन पहले भी इसी स्थान से कुछ दूरी पर ड्रेन की पटरी टूट गई थी, जिसे रातभर की मेहनत के बाद बंद किया गया था। प्रशासन की ओर से ड्रेन की निगरानी के लिए दिन-रात गश्त कराई जा रही है और पटरी को मजबूत करने का कार्य भी जारी है, लेकिन तेज बहाव के चलते खतरा अभी भी बना हुआ है।