{"_id":"647f7325d8f617732b0c8428","slug":"help-desks-will-be-made-for-admission-in-each-state-iti-of-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-462-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले की प्रत्येक राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए बनाए जाएंगे हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले की प्रत्येक राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए बनाए जाएंगे हेल्प डेस्क
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोडिया खेड़ा।
फतेहाबाद। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से राजकीय आईटीआई में सीटों का विवरण जारी कर दिया गया है। यह विवरण विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा सभी राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे ताकि वहां विद्यार्थी हर प्रकार की जानकारी हासिल कर सकें। जिला नोडल अधिकारी एवं भोडिया खेड़ा आईटीआई के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शीघ्र ही शुरू होंगे। जिले में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ा, भिरड़ाना, टोहाना व तलवाड़ा (जाखल) के अलावा महिला आईटीआई टोहाना में विभिन्न व्यवसायों में दाखिले के लिए सीटें जारी कर दी गई हैं।
जिले की राजकीय आईटीआई में सीटों का विवरण
संस्थान का नाम - कुल कोर्स - कुल रिलीज सीटें
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ा - 18 - 600
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिरड़ाना - 07 - 216
राजकीय (महिला) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टोहाना - 06 - 160
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टोहाना - 15 - 448
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तलवाड़ा - 06 - 128
निशुल्क होगा दाखिले के लिए पंजीकरण
संस्थान वाइज विभिन्न ट्रेड में दाखिले के लिए कुल सीटों का विवरण विभागीय वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक अपनी सुविधा अनुसार नजदीकी राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए निशुल्क पंजीकरण करवा सकेंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हरियाणा सरकार द्वारा कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। लड़कियों को इंजीनियरिंग व्यवसाय में दाखिला लेने पर 500 रुपये प्रतिमाह स्टाइफंड प्रदान करने व संस्थान में आने जाने के लिए फ्री बस पास की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक छात्रा व अनुसूचित जाति के लड़कों को 1000 रुपये की टूल कीट भी मिलेगी। संस्थान में दाखिला लेने वाले प्रत्येक छात्र को पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।
आईटीआई में दाखिले के लिए सीटों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर रिलीज हो गया है। जल्द ही दाखिले का शेड्यूल भी जारी होगा। दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं पंजीकरण के लिए फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, मेल आईडी व शैक्षणिक योग्यता के सभी दस्तावेज तैयार रखें।
विज्ञापन
रमेश कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई भोडियाखेड़ा