फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heavy rain on the second day, flood-like situation in the city

दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, शहर में बाढ़ जैसे हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain on the second day, flood-like situation in the city
पानी में से गुजरती हुई स्कूली छात्राएं। - फोटो : Fatehabad
जिले में वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। बुधवार को हुई बारिश का पानी सूखा नहीं था कि दूसरे दिन भी करीब साढ़े तीन घंटे तक बारिश होती रही। इसके चलते शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक में पानी भर गया। जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। फिलहाल मौसम की मार के आगे सब बेबस हैं। वीरवार को जिले में 60 एमएम बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रहा है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शहर से पानी निकालने में जुट हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बारिश शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक होती रही। लगभग साढ़े तीन घंटे हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई, सड़कों और गलियों में घुटने तक पानी जमा हो गया तो खेतों में लबालब पानी भर गया। कसानों के सामने पानी निकासी का कोई विकल्प नहीं है। खेतों में करीब दो से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। किसानों की चिंता ये है कि 27 सितंबर तक बारिश के आसार बने रहेंगे। ऐसे में यदि और बारिश होती है तो स्थिति क्या होगी। सड़कों पर नहर की तरह पानी बह रहा था। खेतों में भी बाढ़ जैसा दृश्य है।
विज्ञापन

निचले इलाकों में हालात खराब
इस बारिश के चलते शहरों के निचले इलाकों में हालात खराब हो गए हैं। शहर के धर्मशाला रोड व तुलसी चौक में सबसे ज्यादा हालात बिगड़े हुए नजर आए। यहां पर करीब तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। यहां पर पानी की निकासी में हर बार दिक्कत आती है। इसके अलावा शहर में पानी निकासी में दिक्कत नहीं आती। हालांकि बारिश ज्यादा होने के कारण निकासी में समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस
बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आ गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था।
आम कामकाज प्रभावित, खाली बैठे दुकानदार
लगातार बारिश के चलते आम कामकाज बुरी तरह प्रभावित है। सरकारी कार्यालयों में न तो लोग आ रहे हैं और ही कर्मचारी समय पर पहुंच पा रहे। बाजारों में मंदी है, क्योंकि ग्राहक नहीं आ रहे। गांवों के लोग बाजारों में आ ही नहीं रहे। इसलिए बसों में यात्रियों की संख्या कम रहती है। आमजन के रूटीन कार्य प्रभावित हैं। स्कूलों में बच्चों की संख्या भी कम रहती है।
किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
कुलां। कुलां व आसपास क्षेत्र में तेज हवा के साथ कई घंटों तक तेज बारिश हुई। पानी भरने से खड़ी धान की फसल बिछ गई। इसके अलावा सब्जी, कपास, नरमे में भी भारी नुकसान हुआ है। किसान हरदीप सिंह, हरभजन सिंह, विजेंद्र सिंह, आत्मा, जगसीर, बलजीत आदि ने बताया कि जुलाई व अगस्त माह में अच्छी बारिश हुई तो उम्मीद थी कि अच्छी पैदावार होगी, लेकिन अब यह मौसम आफत बनकर आई है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
बारिश थमने पर होगा सर्वे
फसलों का काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरा हुआ है, जिसे निकालने का किसानों के पास विकल्प नहीं है। लिहाजा इससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचेगा। इसके अलावा बारिश थमने के बाद सर्वे किया जाएगा कि वास्तविक नुकसान कितना है।
-मुकेश मेहला, एसडीओ कृषि विभाग, टोहाना।
ढाणी भोजराम में बिजली गिरने से भैंस की मौत
भूना। डेढ़ घंटे तक लगातार हुई झमाझम बारिश के बाद कस्बे में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सड़कों व गलियों में जल भराव की स्थिति बनी रही। बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ है। फसलें जमीन पर बिछ चुकी हैं। गांव भट्टू, लहरियां, रहनखेड़ी के किसान हनुमान सिंह, रमेश कुुमार, रेशम सिंह, कमल सिंह बराड़, सतबीर सिंह ने बताया कि उनकी फसल अब तैयार हो चुकी थी, लेकिन बारिश के कारण नरमे की फसल पूूरी तरह से खराब हो गई। अब कोई उम्मीद नहीं है कि दोबारा फसल उठ पाएगी। गांव ढाणी भोजराज में गर्भवती भैंस पर बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
जाखल में भी तेज बारिश से जलभराव
जाखल। क्षेत्र में बुधवार के बाद वीरवार को भी जमकर बारिश हुई। लगातार दो घंटे हुई बारिश के बाद लोग घरों में कैद होकर रह गए। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। जगह-जगह पानी भर गया। इसके अलावा सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में हुआ है। खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह खराब हो चुकी हैं।
्र
भट्टूकलां क्षेत्र में भारी बारिश, गलियों में भरा पानी
भट्टूकलां। क्षेत्र में वीरवार को भारी बारिश हुई। इसके चलते गांव खाबड़ाकलां, ढ़ाबीकलां, गदली, शेखुपुर दड़ौली, बनमंदोरी, पीलीमंदोरी में पहले हुई बरसात का पानी अभी फसलों में सूखा भी नहीं था कि अब फिर से पानी भर गया। इन गांवों में सेम का पानी फसलों में जमा होने से नरमा, कपास, गवार, बाजरा, मूंगफली व सब्जियों की फसलें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं।
जिले में कहां कितनी बारिश
फतेहाबाद 60
भट्टूकलां 52
भूना 40
कुलां 27
जाखल 34
रतिया 20
27 तक बारिश के आसार : खीचड़
बीते दो दिनों में क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। राज्य में फिलहाल मौसम बारिश वाला बना हुआ है। पूर्व अनुमान के मुताबिक 27 सितंबर तक बारिश के आसार बने रहेंगे।

-डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।

बारिश के बाद जीटी रोड़ पर भरे पानी में से गुजरते वाहन।

बारिश के बाद जीटी रोड़ पर भरे पानी में से गुजरते वाहन। - फोटो : Fatehabad

परशुराम चौक पर भरा पानी।

परशुराम चौक पर भरा पानी। - फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed