फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heavy rain is expected in the district for the next three days, crops will benefit

Fatehabad News: जिले में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश के आसार, फसलों को होगा फायदा

Sat, 23 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain is expected in the district for the next three days, crops will benefit
फतेहाबाद क्षेत्र में छाए बादल। संवाद
फतेहाबाद। जिले के मौसम में आ रहे परिवर्तन के चलते शनिवार को दोपहर बाद बादल छाए गए। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले चार दिनों तक बारिश के होने के उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद अचानक बदले मौसम से लो बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे। लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम के बदले मिजाज को लेकर किसानों ने बताया कि खरीफ की सभी फसलों के लिए बारिश की आवश्यकता है। अगर इन दिनों बारिश होती है तो फसलों में सिंचाई का खर्च बचत में होगी। वहीं यदि 15 दिनों के बाद बारिश होती है, इससे धान फसल बिछ सकती है। नरमे की फसल में लगे फसल गिर सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि पिछले 20 दिनों से बारिश नहीं हुई है। इससे फसलें मुरझा रही है। यदि अब बारिश होती है तो यह सभी फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार जिले में रविवार से मंगलवार के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। परंतु 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित। इस दौरान बीच-बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।

:: मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने तथा अब मानसून की अक्षय रेखा पश्चिमी बंगाल से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
-डाॅ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed