{"_id":"eaacd9066ccb75182707705fda5c3100","slug":"health-news-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के बाद संस्कार में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, स्वाइन फ्लू का आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के बाद संस्कार में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, स्वाइन फ्लू का आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन गांव महमड़ा निवासी एक और महिला की मौत के बाद रतिया क्षेत्र व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महमड़ा निवासी मृतक महिला की मौत स्वाइन फ्लू के कारण हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन मृतका के अंतिम संस्कार के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम का मौके पर मौजूद रहना काफी सवाल खड़े कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, महमड़ा गांव की हरजिंद्र कौर पिछले कई दिनों से हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। सोमवार दोपहर बाद हिसार के ही अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम अंतिम संस्कार के समय गांव में पहुंची और गांव में विभिन्न गलियों में जाकर सर्वे किया। टीम में डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. शीनू गुप्ता शामिल रहीं। हालांकि, मृतका के करीबी लोगों का कहना है कि हरजिंद्र कौर की मौत शुगर के कारण हुई है।
इस बारे में रतिया के सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. विजय जैन ने बताया कि उनके पास कुछ लोगों का फोन आया था कि उक्त महिला की मौत स्वाइन फ्लू के कारण हुई है। ऐसे में उन्होंने ऐहतियात के तौर पर एक टीम को वहां पर भेजकर रिपोर्ट मांगी है। जांच टीम के तथ्यों एवं महिला की वास्तविक रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ पुष्टि हो पाएगी।