फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Head constable suspended in oil theft case from sealed warehouse

सील गोदाम से तेल चोरी मामले में हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Head constable suspended in oil theft case from sealed warehouse
भूना में तेल कारोबार मामले में बरामद टैंकर। - फोटो : Fatehabad
भूना। गांव बुवान में अवैध तरीके से तेल का कारोबार किए जाने के मामले में पुलिस ने अहरंत कुमार व उसके साथी सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों द्वारा सील गिए गए गोदाम से तेल चोरी करने पर भी अरहंत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सील किए गए गोदाम में तेल चोरी होने पर लापरवाही के चलते जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि भूना थाना प्रभारी कपिल सिहाग ने की है। 16 दिसंबर की रात्रि को सीएम फ्लाइंग व संबंधित विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा गुरमेहर नेशनल ट्रेडर्स बुवान के पंप/गोदाम सील कर दिया गया था इसके बाद गुपचुप तरीके से बिजली मोटर की सहायता लेकर तेल चोरी कर लिया गया। सीएम फ्लाइंग एवं अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को दोबारा गोदाम का निरीक्षण किया तो विद्युत चलित मोटर व रबड़ की लंबी पाइप तथा मौके पर एक टैंकर खड़ा हुआ मिला। जिससे टीम को आशंका है कि अहरंत कुमार व उसके साथियों ने 16 दिसंबर की रात्रि को सील किए गए पंप से गलत तरीके से चोरी करके तेल निकाल लिया गया इसलिए पुलिस की लापरवाही के चलते हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह को एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करनेे के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सील किए गए गोदाम पर तैनात की गई पीसीआर
सील पंप/ गोदाम की सुरक्षा को लेकर मौके पर पुलिस की पीसीआर तैनात कर दी गई है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार की टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्र सिंह व सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार की के नेतृत्व में एएफएसओ लेखराज, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फतेहाबाद के निरीक्षक आशीष कुमार व फूल सिंह, इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड के बिक्री अधिकारी योगेश कुमार की संयुक्त टीम ने 15 दिसंबर की रात्रि को गुरमेहर नेशनल ट्रेडर्स बुवान पर अचानक छापामार कार्रवाई की थी। सीएम फ्लाइंग टीम की कार्रवाई के बाद अहरंत कुमार ने बताया था कि तेल का कारोबार करने का इस जगह का लाइसेंस गुरमेहर नेशनल ट्रेडर्स फर्म के नाम था। टीम ने मौके पर कुल 155660 लीटर तेल कब्जे में लिया था, उक्त तेल व गाड़ियों से संबंधित कोई बिल या अन्य दस्तावेज पंप संचालक अरहंत कुमार प्रस्तुत नही कर पाया था। सुंदर सिंह से भी तेल व पिकअप गाड़ी के बारे में जांच अधिकारियों ने पूछताछ की थी। सीएम फ्लाइंग व अधिकारियों की टीम ने टैंक में भरे तेेल में से 4 बोतलों में परीक्षण हेतु सैंपल लेकर सील किए गए थे। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एएफएसओ फतेहाबाद लेखराज की शिकायत पर अरहंत कुमार व सुंदर सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तुुु अधिनियम व अन्य धाराओं अभियोग दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज होने से पहले हुई तेल की चोरी, हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह पर गिरी गाज
हेड कांस्टेबल को संस्पेंड करने की थानाध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग ने पुष्टि की है। वहीं लोगों ने बताया कि हेड कांस्टेबल की कोई लापरवाही नहीं रही है, क्योंकि पुलिस की जिम्मेदारी मुकदमा दर्ज होने के बाद शुरू होती है। मामला दर्ज एएफएसओ फतेहाबाद की शिकायत पर 17 दिसंबर की दोपहर बाद हुआ था, मगर चोरी की घटना 16 दिसंबर की रात्रि की है।

भूना में सील किए गए गोदाम में मिला सामान।

भूना में सील किए गए गोदाम में मिला सामान।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed