फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana-Punjab border seal, installed CCTV cameras, fatehabad news

हरियाणा-पंजाब राज्य सीमा सील, लगाए सीसीटीवी कैमरे

Fri, 13 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana-Punjab border seal, installed CCTV cameras, fatehabad news
जाखल के तलवाड़ा रोड पर पंजाब चुनाव के मद्देनजर की गई नाकाबंदी के अंतर्गत वाहनों की जांच करते पंजाब पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : fatehabad
जाखल की हरियाणा पंजाब राज्य सीमा को पंजाब राज्य पुलिस ने सील कर दिया है। राज्य सीमा पर पंजाब पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है व खुफिया कैमरों की मदद से हरियाणा से पंजाब व पंजाब से हरियाणा में आने जाने वाले जहां हर वाहनों की गहन जांच की जा रही है, वहीं उनका रिकार्ड भी कलमबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन


पंजाब राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा पंजाब राज्य सीमा सील कर दी गई है। विशेषकर भारत निर्वाचन आयोग के हिदायतनुसार राज्य सीमा पर नाकाबंदी करते हुए जहां पंजाब राज्य पुलिस को तैनात कर दिया गया है, वहीं उनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवानों को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों को लेकर जहां सीमा पर से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जा रही है, वहीं तमाम वाहनों के नंबर एवं उनके चालकों का भी रिकार्ड नोट किया जा रहा है। यही नहीं सुरक्षा के प्रबंधों के मद्देनजर पुलिस विभाग की ओर से बाकायदा सीमा पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


पंजाब राज्य में चार फरवरी को विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में जाखल कस्बा पंजाब राज्य से तीन दिशाओं से सटा हुआ है। तलवाड़ा रेलवे फाटक, बुढलाड़ा रोड़, कड़ैल बैरियर एवं बलरां रोड़ हरियाणा एवं पंजाब राज्य को आपस में जोड़ने वाले मुख्य मार्ग हैं। ऐसे में चुनावों के अंदर किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को रोकने एवं नशा खोरी तथा अवैध करेंसी के चलन को पकड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। तलवाड़ा रोड की राज्य सीमा पर पंजाब की चोटियां पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई हरमीत सिंह, एएसआई सुखविंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस जवानों को सीमा पर लगाया हुआ है। वहीं, उनके साथ आधा दर्जन की संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गाड़ी की हो रही चेकिंग
नाका प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि पंजाब चुनाव के मद्देनजर विशेषकर हरियाणा की ओर से जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। इसमें एनडीपीएस, जाली करंसी, अवैध हथियार, एवं अन्य अवैध शराब इत्यादि को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है। यह जांच दिन एवं रात के समय जारी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में शराब पंजाब के मुकाबले सस्ती होने के कारण ले जाने का अंदेशा है, लेकिन पुलिस ऐसे लोगों को सफल नहीं होने देगी। इस पर नकेल कसने के लिए गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वाहनों का तमाम रिकार्ड लिखा जा रहा है तथा विशेष तौर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यह कैमरे सीधा पुलिस अधिकारियों के मोबाइल से जोड़े गए हैं व उनके द्वारा यहां की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed