{"_id":"6623fc78bfef226dc902a20c","slug":"haryana-complaint-to-election-commission-against-bjp-candidate-ashok-tanwar-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
Sat, 20 Apr 2024 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:03 PM IST
सार
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक तंवर के खिलाफ शिकायत दी गई है। मामले में निर्वाचन अधिकारी अभी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
अशोक तंवर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ.अशोक तंवर के खिलाफ चुनाव आयोग को एक और शिकायत दी गई है। इस बार हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल के चाचा और सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैन ने शिकायत की है।
विज्ञापन
शिकायत में सूबे सिंह ने अशोक तंवर पर पायलट गाड़ी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रतीक हुड्डा को दी गई शिकायत में सूबे सिंह ने एक पायलट गाड़ी का नंबर देकर आरोप लगाया है कि अशोक तंवर द्वारा इस गाड़ी का मिसयूज किया जा रहा है। इसलिए उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रतीक हुड्डा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन