फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: CM said – agreement made on 21700 pay scale with clerks

Haryana: CM बोले- 21700 के वेतनमान पर लिपिकों से सहमति बनी, 16 अगस्त की बैठक के बाद हड़ताल खत्म होने की उम्मीद

Mon, 14 Aug 2023 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 10:17 PM IST
सार

फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले कि लिपिकों के एसोसिएशन से 21700 के वेतनमान पर सहमति बन गई है। 16 अगस्त को फिर से लिपिकों की एसोसिएशन के साथ बैठक होगी। 

विज्ञापन
Haryana: CM said – agreement made on 21700 pay scale with clerks
हरियाणा सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर कर्मचारी की इच्छा होती है कि वेतनमान बढ़ जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई प्रदेशों में लिपिकों को 21700 वेतनमान मिल रहा है। लिपिकों के एसोसिएशन से 21700 के वेतनमान पर सहमति बन गई है। 16 अगस्त को फिर से लिपिकों की एसोसिएशन के साथ बैठक होगी। उम्मीद है कि इसके बाद हड़ताल खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले हमसे गलती हो गई थी। अब लिपिक अड़ गए कि हमें वही वेतनमान दिया जाए। मगर, हमने उनसे कहा है कि जो गलती हो गई, उसे हम ठीक नहीं कर सकते। अगर, अदालत करेगी तो अलग बात है। लिपिकों के लिए 19900 और 21700 वेतनमान है। कई प्रदेशों में 21700 मिल रहा है।
विज्ञापन


हमने बातचीत में कह दिया है कि 21700 दे देंगे। उस पर सहमति भी बन गई है। मगर, अब बात इस पर फंसी हुई है कि 21700 वेतनमान अब से मिलेगा या सात साल पहले से। 16 अगस्त को फिर से लिपिकों की एसोसिएशन के साथ बैठक होगी। उम्मीद है कि इसके बाद हड़ताल खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मुख्यमंत्री ने नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग देने की घोषणा करने के बावजूद लाभ नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि एनएचएम केंद्र सरकार का मिशन है। इसमें कुछ अंश केंद्र सरकार को भी देना होता है। मगर. यह आउटसोर्सिंग की ही तरह है। इसी तरह आशा वर्कर्स भी केंद्र सरकार के तहत काम करती हैं। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। उनका मानदेय बढ़ाना केंद्र सरकार के हाथ में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed