फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana CM Manohar Lal hoisted flag in Fatehabad

Haryana: सीएम मनोहर लाल ने फतेहाबाद में किया ध्वजारोहण, शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 15 Aug 2023 04:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 15 Aug 2023 04:44 PM IST
सार

फतेहाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस लाइन में हुए राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस के जवानों और एनसीसी कैडेट के द्वारा परेड की गई।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal hoisted flag in Fatehabad
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के पुलिस लाइन में हुए राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस के जवानों और एनसीसी कैडेट के द्वारा परेड की गई। पुलिस के कमांडो ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर उपस्थित लोगों को हतप्रभ कर दिया। वहीं, उपमंडल स्तरीय समारोह में रतिया में फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम और टोहाना में हांसी के विधायक विनोद भयाना ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन


हर घर तिरंगा अभियान देश भर में चल रहा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश भर में चल रहा है। हर गली, मोहल्ले में घर-घर तिरंगा फहरा रहा है। इस देश में बहुत से बदलाव आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे कठिन कार्य किए हैं, जो बड़े चुनौतीपूर्ण थे। चाहे कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाना हो अथवा भगवान श्रीरामचंद्र का मंदिर अयोध्या में बनाना हो। इस साल में हरियाणा में लगभग 29 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने कांग्रेस के दस साल के राज से दोगुने काम किए है जबकि खर्चा कम किया है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पास किये
2014 में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 38 हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर 2 लाख 97 हजार रुपये प्रति वर्ष हो गई है। हमने ऑनलाइन सिस्टम से मूलभूत सुविधाएं लेने काम आसान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


110000 युवाओं को दी नौकरियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 लाख 10 हजार युवाओं को नौकरी दी है। गरीब परिवारों के बच्चों को भी रोजगार मिला है। काम करने की क्षमता रखने वाले हर व्यक्ति को काम मिल रहा है। लोन की व्यवस्था की जा रही है। घर बैठे लोगों की पेंशन बन रही है। 40 साल के विधुरों और 45 साल के बाद अविवाहितों को भी पेंशन का लाभ दिया है।

100वीं वर्षगांठ बनेगी तब हरियाणा अव्वल होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 में देश जब आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा तब हरियाणा अव्वल स्थान पर होगा।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने परेड की सलामी ली

Haryana CM Manohar Lal hoisted flag in Fatehabad
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

कैथल में स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कमल गुप्ता ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के बाद काफी बदलाव हुआ है। जिसका नतीजा यह है कि आज भारत पर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। भारत फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में सभी वर्गों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। जिसका भरपूर लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

नारनौल में जनस्वास्थ्य मंत्री ने किया ध्वजारोहण

Haryana CM Manohar Lal hoisted flag in Fatehabad
सहकारिता एवं जनस्वास्थ मंत्री डॉ बनवारी लाल - फोटो : अमर उजाला

नारनौल में आईटीआई मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहकारिता एवं जनस्वास्थ मंत्री डॉ बनवारी लाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंत्री ने कहा कि देश को आजाद करवाने में हमारे शहीदो का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। आज भी हमारे सैनिक सरहदों पर तैनात होकर हमारी रक्षा कर रहे हैं।

यमुनानगर में कैथल विधायक लीलाराम ने ध्वजारोहण किया

Haryana CM Manohar Lal hoisted flag in Fatehabad
विधायक लीला राम - फोटो : अमर उजाला

यमुनानगर के उपमंडल बिलासपुर में आज उपमंडल स्तरीय दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कैथल विधायक लीलाराम ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सोनीपत में कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने किया ध्वजारोहण

Haryana CM Manohar Lal hoisted flag in Fatehabad
कृषि मंत्री जेपी दलाल - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत पुलिस लाइन में मंगलवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। उन्होंने देश के वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। कृषि मंत्री ने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। परेड में सबसे आगे हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी चली, जिनके पीछे हरियाणा पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। उनके पीछे गृहरक्षी विभाग, एनसीसी सीनियर डिवीजन, लड़कियों की एनसीसी सीनियर विंग व लड़कियों की एनसीसी की जूनियर विंग ने मार्च पास्ट किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्प अर्पित करके हुई

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को महावीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने श्रेष्ठ कार्य करने वाले 19 लोगों को सम्मानित किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्प अर्पित करके हुई। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed