फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   haryana assembly election, affidavit, candidate, politics, fatehabad

प्रहलाद दंपती के पास कुल पौने 14 करोड़ की संपत्ति

Thu, 03 Oct 2019 06:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly election, affidavit, candidate, politics, fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा और उनकी धर्मपत्नी दोनों करोड़पति हैं। नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। इसके अनुसार दोनों के पास तकरीबन लगभग 13 करोड़ 85 लाख से अधिक की प्रॉपर्टी है और कर्ज के नाम पर प्रहलाद सिंह ने हरियाणा विधानसभा को लगभग डेढ़ लाख का कर्ज चुकाना है जबकि उनकी पत्नी को गोल्ड लोन के तीन लाख से अधिक रुपये बैंक को चुकाना है। हलफनामे के अनुसार प्रहलाद सिंह ने पंजाब के अबोहर स्थित डीएवी कालेज से ग्रेजुएशन किया हुआ है।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे के अनुसार गिल्लाखेड़ा के पास तीन लाख की नकदी है जबकि उनके बैंक खाते में 4 लाख 10 हजार रुपये हैं जबकि उनकी बीवी के बैंक खातों में 15 हजार के करीब नकदी है। इसी तरह प्रहलाद सिंह के पास जहां तीन सौ ग्राम सोना है तो उनकी पत्नी के पास उनके मुकाबले डबल मात्रा में सोना है। हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी के पास 6 सौ ग्राम सोना है। दोनों के पास सोने की कुल कीमत लगभग पौने 34 लाख रुपये है। इसके अलावा प्रहलाद सिंह के पास लगभग 26 लाख कीमत की दो गाड़ियां भी हैं।
विज्ञापन

2009 में सिरसा रोड पर 24 लाख में खरीदा था शोरूम प्लॉट, अब ढाई करोड़ से अधिक है मार्केट वैल्यू
हलफनामे के अनुसार मार्च 2009 में उन्होंने सिरसा रोड पर 18 मरले का एक शोरूम खरीदा था। दस सालों में उसकी कीमत दस गुणा से भी अधिक बढ़ गई है और वर्तमान में उसकी मार्केट वैल्यू ढाई करोड़ से अधिक दिखाई गई है। इसी तरह गांव गिल्लाखेड़ा के अंदर बने उनके मकान की कीमत भी उन्होंने 65 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस करोड़ कीमत की जमीन भी गिल्लाखेड़ा दंपती के पास
प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा व उनकी पत्नी की प्रॉपर्टी की कुल वैल्यू 13 करोड़ 85 लाख से अधिक है। इसमें अधिकतर हिस्सा गिल्लाखेड़ा दंपती के नाम बोलती जमीन के कारण है। प्रहलाद सिंह के नाम जहां पर 23.36 एकड़ खेती योग्य जमीन है इसकी मार्केट वैल्यू सात करोड़ से अधिक है। जबकि उनकी पत्नी के पास तकरीबन 10 एकड़ जमीन है जिसका बाजार भाव 3 करोड़ के करीब है।
विधानसभा का एक लाख 43 हजार कर्ज बकाया, बीवी के नाम पांच लाख का गोल्ड लोन
प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा द्वारा दी गई डिटेल्स के मुताबिक उन्होंने हरियाणा विधानसभा सचिवालय का एक लाख 43 हजार रूपये का कर्ज चुकाना अभी बाकी है। इसके अलावा उनकी पत्नी ने भी दो बैंकों से गोल्ड लोन ले रखा है जो तकरीबन पांच लाख रूपये तक का है।
-------------------------------------------
लक्ष्य गर्ग के बैंक खाते में 10 हजार 576 रुपये, 55 हजार का लिया है कार लोन
फतेहाबाद। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं फतेहाबाद विधानसभा से उम्मीदवार लक्ष्य गर्ग ने भी अपना नामांकन वीरवार को दाखिल कर दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है। लक्ष्य गर्ग व उनकी पत्नी के पास कुल सात लाख रुपये की ही प्रॉपर्टी है। इसमें से सवा दो लाख दोनों के पास कैश है तो दो लाख की कीमत का एक प्लॉट भी है।
आप उम्मीदवार लक्ष्य गर्ग द्वारा नामांकन के समय दिए गए हलफनामे के अनुसार उनके दो बैंक खाते हैं और एक खाते में महज 576 रुपये हैं जबकि दूसरे खाते में 10 हजार। इसी तरह उनकी पत्नी के बैंक खाते में भी महज 9 हजार रुपये ही दर्शाए गए हैं। हलफनामे के अनुसार लक्ष्य गर्ग के पास जहां महज तीन तोले और उनकी पत्नी नेहा गर्ग के पास 9 तोले सोना है। चुनाव आयोग को दिए नामांकन में लक्ष्य गर्ग ने ये भी बताया है कि उनके पास कुल 1 लाख 33 हजार रुपये कैश हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 95 हजार की ही नकदी कैश के रूप में है। इसके अलावा उन्होंने 65 हजार रुपये विभिन्न निवेश योजनाओं में लगाया हुआ है। जहां तक उनके सिर पर कर्ज का सवाल है तो लक्ष्य गर्ग पर कार लोन चल रहा है।
----------------------------------------------
पैतृक जमीन के सहारे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी करोड़पति, विधानसभा को देना है 25 लाख कर्ज
फतेहाबाद। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी करोड़पति हैं। हालांकि इसका मुख्य कारण उन्हें अपने परिवार से मिली पैतृक संपत्ति है। बराला ने वीरवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पास कुल 4 करोड़ 48 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास साढ़े 37 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है। हलफनामे के अनुसार सुभाष बराला के पास 2 लाख 10 हजार की नकदी, तीन बैंक खातों में कुल 14 लाख रुपये है। इतना नहीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के पास 16 लाख रुपये की इनोवा गाड़ी भी है। इसके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पास कुल 11 तोले सोना भी है जिसकी कीमत सवा चार लाख रुपये आंकी गई है।
बराला की पत्नी के पास 25 तोले सोना और दस साल पहले खरीदी एक एकड़ जमीन
बराला के दिए हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी के पास डेढ़ लाख रुपये की नकदी है और 54 हजार के करीब तीन बैंक खातों में जमा हैं। बाकी उम्मीदवारों की तरह बराला के मुकाबले उनकी पत्नी के पास डबल से अधिक सोना है। सुभाष बराला के पास जहां 11 तोले सोना था तो उनकी पत्नी के पास 25 तोले सोना है जिसकी कीमत 9 लाख 67 हजार रुपये आंकी गई है। उनके पास कोई कार नहीं है जबकि उनके पति के पास इनोवा कार है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के बेटे और बेटी के पास भी पांच-पांच तोले सोना है।

हरियाणा विधानसभा से बराला ने मकान और गाड़ी के लिए दो बार लिया कर्ज
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने हरियाणा विधानसभा सचिवालय से दो लोन लिए हुए हैं। पहला लोन मकान बनाने के लिए 20 लाख 80 हजार रुपये और दूसरा लोन गाड़ी के लिए साढ़े चार लाख रुपये का लिया गया था। इस प्रकार बराला ने हरियाणा विधानसभा सचिवालय को कुल 25 लाख 30 हजार रुपये का कर्ज चुकाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed