{"_id":"62b5fafb0c490f379f1c552f","slug":"harkarna-wanted-in-contractor-murder-case-arrested-from-manali-fatehabad-news-hsr6350612167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार हत्याकांड में वांछित इनामी आरोपी हरकर्ण मनाली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार हत्याकांड में वांछित इनामी आरोपी हरकर्ण मनाली से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना। ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले के आरोपी एवं इनामी बदमाश हरकर्ण उर्फ कर्ण जाब्ताखेड़ा को सीआईए टोहाना पुलिस ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली से काबू किया है। आरोपी को सीआईए टोहाना पुलिस शुक्रवार की देर रात को भूना पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचेगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को न्यायालय में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।
पुलिस ने ठेकेदार हत्याकांड में मास्टर माइंड सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। मगर हत्याकांड में शामिल में इकलौता आरोपी हरकर्ण उर्फ कर्ण पिछले आठ माह से पुलिस की पकड़ से बाहर था। लेकिन सीआईए टोहाना इंचार्ज साधू राम के नेतृत्व की टीम ने वांछित इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गांव खासा पठाना के शराब ठेकेदार पंकज खुराना की 6 अक्टूबर की रात को अंधाधुंध गोलियों से निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर अमन मलिक ने शराब ठेकेदार की हत्या से संबंधित खुलासा किया था और ठेकेदारों को चेतावनी बड़े स्वरों में पंकज खुराना की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। भांभू गैंग के सरगना विक्रम भांभू ने भूना क्षेत्र में शराब बिक्री के मामले में एक क्षत्र दबदबा कायम करने के उद्देश्य से ठेकेदारों पर लगातार एक के बाद एक चार हमले करवाए थे। उपरोक्त हमलों में गैंग सरगना दो बार स्वयं भी शामिल था। गैंग के सहयोगी जगजीत उर्फ जज ने ठेकेदार पंकज की हत्या से संबंधित पूरी रणनीति खैरी रोड पर अपने खेत में बनाई थी।
10 बदमाशों ने की थी रेकी
मास्टर माइंड जगजीत सहित 10 बदमाशों ने ठेकेदार पंकज को 6 अक्टूबर की रात को मारने से पहले पूरी तरह से रेकी की थी। वारदात में जगजीत उर्फ जज भूना, अमन मलिक शामलो कलां, करमजीत उर्फ गोलू धारसूल, संजय उर्फ संजू मिल गेट हिसार, हनुमान उर्फ डॉक्टर नाढोड़ी, सुखा बुवान, विक्रम नैन बैजलपुर, बिल्ला उर्फ दीपक हिसार रोड भूना, प्रवीण उर्फ पिन्नी व हरकर्ण उर्फ कर्ण जाब्ताखेड़ा शामिल थे। जिन्होंने ठेकेदार को करीब 20 गोलियां मारी थी। कुख्यात अपराधी विक्रम भांभू गैंग का मकसद सिर्फ शराब ठेको पर अपना दबदबा कायम करना था। वारदात के बाद मृतक के बड़े भाई एवं शराब कारोबारी राजेश उर्फ राजा व उसका परिवार दहशत के बीच घर में दुबका हुआ है।
विज्ञापन
हरकर्ण उर्फ कर्ण पर 20 हजार का इनाम
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने अलग-अलग तीन मामलों में वांछित आरोपी हरकर्ण उर्फ कर्ण जाब्ताखेड़ा टोहाना पर 20 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। क्योंकि आरोपी पिछले करीब 8 महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। सीआईए टोहाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिमाचल प्रदेश के मनाली से शुक्रवार को कार्रवाई की तो हत्यारोपी को एक होटल के पास दबोच लिया। आरोपी पर थाना सदर रतिया व भूना थाना में ठेकेदार की हत्या कांड से पहले वर्ष 2020 के दो मामले अलग-अलग एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
कोट
सीआईए टोहाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर साधु राम ने बताया कि इनामी आरोपी हरकर्ण उर्फ कर्ण जाब्ताखेड़ा को हिमाचल प्रदेश के मनाली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर के रिमांड पर लिया जाएगा। जिससे हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामान बरामद करना है।