फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Guruji, tired of tablet distribution program, took leave in school

टैबलेट वितरण कार्यक्रम में थके गुरुजी, स्कूल में कर दी छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Guruji, tired of tablet distribution program, took leave in school
फतेहाबाद के कन्या स्कूल में पेपरों का मूल्यांकन करते हुए शिक्षक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में टैबलेट वितरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का वीरवार को आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की तैयारियों में स्कूल के शिक्षक इतने थके कि शुक्रवार को छुट्टी ही कर डाली। शुक्रवार को स्कूल में न तो विद्यार्थी आए और न ही शिक्षक आए। यहां तक की 90 किलोमीटर दूर से बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

वहीं मामले में स्कूल के इंचार्ज रामदास का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर तीन दिन से तैयारियों में जुटे थे, इसलिए छुट्टी की गई है, इसके अलावा यहां पर दसवीं के बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग हो रही है। शिक्षा विभाग टैबलेट वितरण को लेकर जिला स्तर पर कन्या स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां पर 499 छात्राओं और 21 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए। लेकिन स्कूल ने शुक्रवार को शिक्षकों और छात्राओं की छुट्टी कर दी। टैबलेट सिर्फ दसवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राओं को दी गई थी लेकिन छुट्टी पूरे स्कूल की कर दी गई।
विज्ञापन

प्रायोगिक लेना भी नहीं समझे जरूरी, 90 किलोमीटर दूर से आए विद्यार्थी करते रहे इंतजार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से अलग-अलग विषयों की प्रायोगिक परीक्षा ली जा रही है। लेकिन यहा के शिक्षक प्रायोगिक परीक्षा लेना भी जरूरी नहीं समझे। शुक्रवार को 90 किलोमीटर दूर सिरसा के गांव पिपली से एक परीक्षार्थी बब्बू प्रायोगिक परीक्षा देने के लिए पहुंचा। बब्बू ने बताया कि सुबह से वह प्रायोगिक परीक्षा देने के लिए आया हुआ है लेकिन संबंधित शिक्षिका पहुंचीं नहीं हैं। पहले वह चार मई को भी आया था लेकिन प्रायोगिक नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका की चल रही है यहां मार्किंग
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की यहां पर मार्किंग चल रही है। जिला मुख्यालय पर उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए गए है।ं कन्या स्कूल में दसवीं और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है।

कोट
कन्या स्कूल में वीरवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम था, इसको लेकर दो दिनों से शिक्षक और विद्यार्थी जुटे हुए थे। इसके चलते विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई थी। शिक्षक आए हैं लेकिन उनकी मार्किंग में ड्यूटी लगी थी, इसके अलावा कुछ अन्य काम में जुटे थे।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed