फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   govt fallen the faith

केंद्र व प्रदेश सरकार खो चुकी जनता का भरोसा : तंवर

Sun, 13 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 13 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने रविवार को रतिया में प्रदेश में डेंगू और हेपेटाइटिस सी के लगातार बढ़ते मामलों पर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं की बात करते हैं, तो वहीं पूरे प्रदेश में हेपेटाइटिस बी, सी, डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारियों की चपेट में हजारों लोग आए हुए हैं। डॉ. तंवर रविवार को रतिया की अनाज मंडी में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन व नवनियुक्त पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्पतालों का यह हाल है कि न चिकित्सक हैं और न ही दवाइयां मिल रही हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों, युवाओं और महिलाओं का भरोसा खो चुकी है। जन विश्वासहीन सरकार को अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनी हैं तभी से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है और जनता अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए सड़कों पर उतर रही है। डॉ. तंवर ने कहा कि किसानों ने पहले यूरिया के लिए पुलिस की लाठियां खाई वहीं ओलावृष्टि में फसल तबाह होने पर सरकार द्वारा कम मुआवजा दिया गया जिससे किसान बुरी तरह से बर्बाद हो गए। अब कपास की फसल पर सफेद मक्खी का प्रकोप होने से किसानों को तिहरी मार पड़ी है। इसी प्रकार कपास पर मार्केट फीस 1.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करके सरकार ने कॉटन जिनर्स को भी तबाह करने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के स्वयं के इलाके अंबाला में महिला की गलत टीका लगाने से मौत हो गई मगर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया जिससे लोग हंगामा करने पर मजबूर हुए। उन्होंने लोगों को 20 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित किसान खेत मजदूर सम्मान रैली का न्यौता देते हुए कहा कि पूरे हरियाणा से लाखों की संख्या में लोग इस रैली में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। इस विशाल समारोह के दौरान जिला परिषद के चेयरमैन अंग्रेज लाली, सुभाष बिश्नोई, मलकीत सिंह खोसा, लादूराम पूनिया, देवेंद्र बबली, ओमप्रकाश केहरवाला, शीशपाल केहरवाला, नवीन केड़िया सहित काफी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed