फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ghaggar's water level decreased, soil bags are being filled as a precaution

Fatehabad News: घग्गर का जलस्तर घटा, एहतियातन भर रहे मिट्टी के बैग

Sat, 30 Aug 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ghaggar's water level decreased, soil bags are being filled as a precaution
घग्गर नदी से गुजर रहा पानी : संवाद
रतिया। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों में तेजी से घटा है। इससे राहत की स्थिति बनी है, लेकिन किसानों की चिंता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई। वीरवार शाम को चांदपुरा साइफन पर नदी का जलस्तर 12,500 क्यूसेक था, जो शुक्रवार को घटकर 10,500 क्यूसेक और शनिवार सुबह तक 7600 क्यूसेक रह गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम होते-होते यह 5600 क्यूसेक तक पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह से नदी में जलस्तर का उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे खेतों के पास बसे किसानों में संशय और चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा की दृष्टि से सिंचाई विभाग की ओर से शनिवार को बुढलाडा रोड स्थित नदी किनारे मनरेगा श्रमिकों की सहायता से मिट्टी के बैग भरने और किनारों की सफाई का कार्य किया गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुंड ने बताया कि फिलहाल घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, जिससे स्थिति नियंत्रण में है। बारिश की संभावना को देखते हुए एहतियातन मिट्टी से भरे बैग पुल के पास रखवाए जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। प्रशासन की तैयारियां पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

22 हजार क्यूसेक है क्षमता

चांदपुरा साइफन पर घग्गर नदी की कुल वहन क्षमता 22,000 क्यूसेक है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पानी रंगोई नाले की ओर मोड़ा जाता है, यदि जलस्तर बढ़ता है तो इसकी अतिरिक्त जलवहन क्षमता 6,000 क्यूसेक तक की है। सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार मौके का निरीक्षण कर रहे हैं।

घग्गर नदी से गुजर रहा पानी : संवाद

घग्गर नदी से गुजर रहा पानी : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed