फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ghaggar drain broke, farmer died due to shock

Fatehabad News: घग्गर ड्रेन टूटी, सदमे में गई किसान की जान

Thu, 11 Sep 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ghaggar drain broke, farmer died due to shock
जांडवाला बागड़ निवासी किसान सतबीर उर्फ लीलूराम।
भट्टू कलां। गांव जांडवाला बांगड़ में जलभराव के सदमे से एक किसान की मौत हो गई। गांव के निवासी करीब 60 वर्षीय सतबीर उर्फ लीलूराम वीरवार दोपहर अपने खेतों का जायजा लेने पहुंचे थे, जहां बुधवार रात को घग्गर ड्रेन की पटरी टूटने से उनकी करीब तीन एकड़ फसल जलमग्न हो गई थी।
विज्ञापन

खेतों में भरे पानी को देखकर सतबीर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत भट्टूकलां के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के सरपंच सुरेंद्र ने बताया कि सतबीर खेतों की हालत देखकर बेहद व्यथित हो गए थे और अचानक पसीना आने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, सतबीर को पहले से हृदय संबंधी समस्या थी और संभवतः सदमे के कारण उनकी तबीयत और बिगड़ गई। सतबीर गांव के पास बनी अपनी ढाणी में रहते थे और पूरी तरह खेती पर निर्भर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय उनका परिवार भी टूटी ड्रेन की पटरी को बांधने के कार्य में लगा था। ड्रेन की पटरी टूटने से आसपास के खेतों में भी भारी जलभराव हो गया है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। किसान समुदाय ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति और स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed