फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gas leakage fire in the cylinder

खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव होने से लगी आग, परिवार के 6 लोग झुलसे

Thu, 01 Oct 2020 08:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Gas leakage fire in the cylinder
गांव कन्हड़ी में गैस सिलिंडर पर खान बनाते समय गैस रिसाव होने से आग लगने से एक परिवार के 6 लोग झुलस गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां इलाज किया जा रहा है। घायल रीना ने बताया कि सुबह करीबन साढ़े आठ बजे जब वह खाना बना रही थी तो अचानक घर का सिलिंडर खत्म हो गया। उसने बताया कि जब गैस सिलिंडर बदलने लगे तो अचानक नए सिलिंडर से गैस लीक होनी शुरू हो गई जिसके बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि घर में गर्भवती महिला सहित परिवार के 6 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आग की लपटे तेज हो गई तो गांव के लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद आग पर काबू पाया व उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल रीना ने बताया कि फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन कोई नहीं आया। रीना ने कहा कि सिलिंडर कंपनी की गलती की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं हादसे के दौरान जितेंद्र का एक माह का बच्चा भी कमरे में सोया हुआ था लेकिन गनीमत ये रही कि बच्चे तक आग की लपटें नहीं पहुंची। घायलों में जितेंद्र की पत्नी मनीषा, चाची मुकेश रानी, बहन पूनम, प्रदीप व भतीजा अमन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed