फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud in the name of getting cheap gold

सस्ता सोना दिलवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी का आरोपी भेजा जेल

Sat, 26 Dec 2020 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of getting cheap gold
सस्ता सोना दिलवाने के नाम पर नव दुर्गा कालोनी निवासी जगबीर से 13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने कैथल निवासी आरोपी जितेंद्र को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से हिसार जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी से दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान उसके घर से तीन हजार रुपये की रिकवरी की है। वहीं पुलिस इस मामले में एक आरोपी कैथल निवासी संदीप को पहले ही काबू करके जेल भेज चुकी है जिससे 50 हजार रुपये की रिकवरी हुई थी। पुलिस को शिकायत में डांगरा रोड स्थित नवदुर्गा कालोनी निवासी जगबीर ने बताया था कि उसका आरोपी कैथल निवासी संदीप के घर आना जाना था जिसके बाद संदीप ने उसे कहा था कि 13 लाख रुपये दे देना और वह 22 हजार रुपये तोला के हिसाब से सस्ता सोना लाकर उसे दे देगा। जिसके बाद जगबीर ने भैंस बेचकर घर में रखे तथा कुछ रिश्तेदारों से लेकर 13 लाख रुपये संदीप को दे दिए। शिकायत के अनुसार एक महीना बीत जाने के बाद भी संदीप ने उसे सोना ओर रुपये नही दिए। बाद में संदीप ने उसे रुपये देने से इंकार कर दिया तो उसने शिकायत शहर पुलिस को दी। जांच अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि सस्ता सोना दिलवाने के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी करने पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने उसके घर से तीन हजार रुपये रिकवरी किए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी संदीप को पुलिस ने पहले काबू कर लिया था जिससे पचास हजार रुपये की रिकवरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed