फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four smugglers arrested with 109 grams of heroin

109 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with 109 grams of heroin
फतेहाबाद। हेेेेरोइन तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को करीब 10 लाख कीमत की 109 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद पुलिस की टीम रतिया में टोहाना रोड पर शिमलापुरी कॉलोनी के पास पहुंची तो सामने गली में से एक महिला हाथ में स्टील की डोली लेकर आती दिखाई दी।
विज्ञापन

महिला पुलिस टीम को देखकर घबरा गई और एकदम वापस मुड़कर चलने लगी। शक के आधार पर पुलिस टीम ने महिला को काबू किया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम संदीप कौर निवासी शिमलापुरी कॉलोनी रतिया बताया। महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा जब उसकी तलाशी ली तो गई तो उसके कब्जे से स्टील की डोली में से 65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं सीआइए टोहाना प्रभारी एसआई साधुराम की टीम ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार लोगों की पहचान संदीप कौर व गुरमीत सिंह निवासी लोहाखेड़ा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना शहर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए पुलिस टोहाना की टीम गश्त के दौरान गांव डांगरा से लोहाखेड़ा जा रही थी। टीम जब लोहाखेड़ा में भाखड़ा नहर पुल पर पहुंची तो गली में से एक महिला व एक व्यक्ति आ रहे थे, जो कि पुलिस को देखकर घबरा गए और मुड़ गए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को काबू कर तलाशी ली तो इनके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

चार ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति काबू
थाना भट्टूकलां पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान लुदेसर चौक, भट्टूकलां में एक युवक को शक के आधार पर काबू कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अमनदीप उर्फ मांडिया निवासी ढिंगसरा बताया, तलाशी लेने पर उसके पास से 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed