{"_id":"53aca0a10eb0a2ee2c882cb9000cef91","slug":"four-injured-in-fire-on-a-marriege-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में अचानक चली गोली के छर्रे के शिकार हुए बैंड पार्टी के लोग, मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में अचानक चली गोली के छर्रे के शिकार हुए बैंड पार्टी के लोग, मची अफरा तफरी
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायलों को रतिया के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गोली चलने से विवाह समारोह के साथ पैलेस के आस पास रहने वाले लोगों में भी दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर गोली चलने वाले जींद के एक युवक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अस्पताल में उपचाराधीन भूना की सोलंकी बैंड पार्टी के दाना राम, धर्मपाल, रोहताश निवासी भूना व लहरियां निवासी राज कुमार का आरोप है कि रतिया शहर के इंपलाइज कॉलोनी में खुशीराम मिस्त्री की लड़की का विवाह पंजाब पैलेस में था। जींद से बारात आई हुई थी।
विज्ञापन
समारोह में सोलंकी बैंड पार्टी को बुक किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में घायल धर्मपाल ने आरोप लगाया कि विवाह समारोह में एक युवक विरेन्द्र द्वारा हवाई फायरिंग की जा रही थी।
उसने उन्हें और तेज बैंड बजाने को कहा। काफी तेज बजाने के बाद भी उसने कहा कि वह और तेज नहीं बजाया तो उसे गोली मार देगा। उसने रिवाल्वर निकालकर उनकी तरफ कर दी।
इसी दौरान एक बाराती ने उक्त रिवाल्वर पकडे़ विरेन्द्र का हाथ पकड़कर नीचे कर दिया। इसे दौरान हुए फायर से निकली गोली जमीन पर जा लगी और उसके छर्रे उन चारों को जा लगे।
छर्रे लगने से चारों घायल हो गए। घटना के बाद विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौकास्थल पर पहुंची व घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने घायल धर्मपाल निवासी भूना की शिकायत पर बारात में आए युवक जींद निवासी विरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।