{"_id":"6ad3b39e74f8cc6472043490","slug":"four-including-three-women-nabbed-for-snatching-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-163161-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्नैचिंग के आरोप में तीन महिलाओं सहित चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्नैचिंग के आरोप में तीन महिलाओं सहित चार दबोचे
Sat, 17 Oct 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य ट्रक चालकों को निशाना बनाते थे।
डीएसपी टोहाना जयभगवान ने बताया कि आरोपी गीता कॉलोनी निवासी पूजा, भूना रोड निवासी रेखा व रितु और कलोदा निवासी रवि मिलकर वारदात अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह की दो महिलाएं ट्रक चालक को बातचीत में उलझाकर उसका ध्यान भटकाती थीं। इसी दौरान गिरोह के अन्य सदस्य स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे।
ट्रक चालक की शिकायत के बाद थाना प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक राजमल की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। डीएसपी जयभगवान ने ट्रक और मालवाहक चालकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी डायल-112 पर दें। संवाद