फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four and a half lakh rupees looted by showing pistol in broad daylight from customer service center

ग्राहक सेवा केंद्र से दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर साढ़े चार लाख रुपये लूटे

Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four and a half lakh rupees looted by showing pistol in broad daylight from customer service center
शहर के अनाजमंडी रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य ब्रांच के पास स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम दिया। मोटरसाइकिल पर दोपहर करीब तीन बजे आए नकाबपोश बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे और पिस्तौल दिखाकर काउंटर की दराज में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये की राशि लूट कर ले गए। बदमाश जाते समय ग्राहक सेवा केंद्र पर मौजूद कर्मचारी समेत तीन लोगों के मोटरसाइकिलों की चाबी भी साथ ले गए। बदमाशों ने पूरी घटना को 2 मिनट 23 सेकंड में अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी दलजीत बैनीवाल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारी व मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। मामले के मुताबिक एसबीआई बैंक के पास फतेहाबाद के अंजलि कॉलोनी निवासी विनय कुमार ग्राहक सेवा केंद्र चलाते है, जिसे भोड़िया खेड़ा निवासी संदीप कुमार संभालता है। ग्राहक सेवा केंद्र में एयरटेल पेमेंट बैंक तथा फीनो पेमेंट बैंक कंपनी की शाखा ले रखी है और यहां से रुपयों का लेनदेन करते हैं। घटना के दौरान ग्राहक सेवा केंद्र पर मौजूद कर्मचारी संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर को करीब तीन बजे कार्यालय में मौजूद था। इस दौरान उसके साथी अमन व एक-दो अन्य भी मौजूद थे। कार्यालय में दो युवक आए, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों ने अंदर आते ही पहले पानी पीया, इसके बाद एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में पिस्तौल दिखाई और हाथ ऊपर करने के लिए कहा। एक युवक पिस्तौल लेकर गेट पर खड़ा हो गया और दूसरे ने पिस्तौल दिखाते हुए पहले बैग उठाया और फिर काउंटर के दो दराज से करीब साढ़े चार लाख रुपये बैग में डालकर ले गए। युवक काले रंग के स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर आए थे।
विज्ञापन

एसी के चलते बंद था गेट, नहीं मचा पाए शोर
ग्राहक सेवा केंद्र पर मौजूद संदीप ने बताया कि कार्यालय में एसी चल रहा था, इसके चलते शीशे का गेट बंद था। नकाबपोश युवक जब अंदर आए तो उन्होंने भी गेट बंद कर दिया। एक युवक पिस्तौल लेकर गेट पर ही खड़ा हो गया और दूसरा बैग में रुपये डालता रहा। गेट अगर खुला होता तो वह शोर मचा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मिनट बाद शादी से पहुंचा संचालक
घटनास्थल पर मौजूद अमन ने बताया कि वह संदीप के साथ कार्यालय में मौजूद था। ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक विनय कुमार शादी में जालंधर गया हुआ था। जब घटना हुई उसके 10 मिनट बाद ही विनय पहुंचा। ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर मौजूद अमन और संदीप ने बताया कि जब मुंह पर कपड़ा बांधे युवक अंदर आए तो उन्होंने पानी पीने के बाद पिस्तौल दिखाई। अमन ने बताया कि जब उन्होंने पिस्तौल दिखाई तो एक बार मजाक लगा और उसने उन्हें कहा कि जो काम आया है वो कर ले लेकिन जब उन्होंने धमकी दी तो वह घबरा गए।
बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर आए बदमाश
दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवक जिस मोटरसाइकिल पर आए थे उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। काले रंग के मोटरसाइकिल युवक आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

पीसीआर प्वाइंट के पास ही हुई घटना, 10 कदम पर है एसबीआई की मुख्य शाखा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य ब्रांच पास होने के कारण सुरक्षा के तौर पर यहां पीसीआर प्वाइंट बना हुआ है। पीसीआर गश्त के दौरान यहां पर खड़ी होती है लेकिन जिस समय से लूट की घटना हुई उस दौरान पीसीआर नहीं थी। जिस ग्राहक सेवा केंद्र पर दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है, उससे 10 कदम दूर ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा है। इसके अलावा इस रोड पर करीब पांच अन्य बैंक है और इलेक्ट्रोनिक के बड़े शोरूम भी हैं।
कोट
अनाजमंडी रोड पर ग्राहक सेवा केंद्र से करीब साढ़े चार लाख रुपये की लूट हुई है। मामले को लेकर अभी छानबीन चल रही है। बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
- जगदीश कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed