फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   found dengue larwa in 600 homes

छह सौ घरों में मिला डेंगू का लार्वा, हड़कंप

Thu, 05 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 05 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में डेंगू को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। आशंकित डेंगू से 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिले में सबसे ज्यादा टोहाना हलके में डेंगू के मरीज होने के कारण क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


बढ़ते प्रकोप के कारण सीएमओ के दिशा-निर्देश पर भूना व टोहाना के लगभग एक दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मी टीमें गठित कर शहर का सर्वे कर रहे हैं।

इस दौरान बाजीगर मोहल्ला, गिल्लावाली ढाणी, राजनगर, किल्ला मोहल्ला, शिवा गली, बैंक कालोनी, खाटू श्याम मंदिर एरिया सहित कई मोहल्लों में सर्वे किया गया।

लगभग 600 घरों में डेंगू के लार्वे मिलने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घरों में जाकर पानी की टंकियों और छत पर पड़े खाली बर्तनों, फ्रिज, कूलर में खडे़ पानी आदि की जांच की जा रही है। टंकियों को खाल करवाकर उसमें दवाई छिड़कर लार्वे को खत्म किया गया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अफसर

नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा सतीश गर्ग ने बताया कि पिछले कई दिनों से डेंगू के अनेक मरीज आने के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 सदस्यीय टीम का गठन कर वार्डों का सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे में लगभग 600 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। जिन्हें टीमों द्वारा खत्म करके लोगों को जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed