{"_id":"87ca1a031472b573f3547967543768d4","slug":"found-dengue-larwa-in-600-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ घरों में मिला डेंगू का लार्वा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ घरों में मिला डेंगू का लार्वा, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में डेंगू को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। आशंकित डेंगू से 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिले में सबसे ज्यादा टोहाना हलके में डेंगू के मरीज होने के कारण क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बन गया है।
बढ़ते प्रकोप के कारण सीएमओ के दिशा-निर्देश पर भूना व टोहाना के लगभग एक दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मी टीमें गठित कर शहर का सर्वे कर रहे हैं।
इस दौरान बाजीगर मोहल्ला, गिल्लावाली ढाणी, राजनगर, किल्ला मोहल्ला, शिवा गली, बैंक कालोनी, खाटू श्याम मंदिर एरिया सहित कई मोहल्लों में सर्वे किया गया।
लगभग 600 घरों में डेंगू के लार्वे मिलने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घरों में जाकर पानी की टंकियों और छत पर पड़े खाली बर्तनों, फ्रिज, कूलर में खडे़ पानी आदि की जांच की जा रही है। टंकियों को खाल करवाकर उसमें दवाई छिड़कर लार्वे को खत्म किया गया।
क्या कहते हैं अफसर
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा सतीश गर्ग ने बताया कि पिछले कई दिनों से डेंगू के अनेक मरीज आने के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 सदस्यीय टीम का गठन कर वार्डों का सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे में लगभग 600 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। जिन्हें टीमों द्वारा खत्म करके लोगों को जागरूक किया है।