फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former minister Anurag Thakur reached village Boswal in Fatehabad, said- Dalits oppressed during Hooda rule

Fatehabad: गांव बोसवाल पहुंचे पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर, बोले- हुड्डा राज में होता था दलितों का उत्पीड़न

Wed, 18 Sep 2024 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Sep 2024 02:44 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 साल तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही उसे दौरान सेवा के फौजी कहते रहे लड़ाकू विमान दे दो, लेटेस्ट हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट दे दो, लेकिन कांग्रेस के लोग दलाली खाने में मस्त थे। खरीदारी नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Former minister Anurag Thakur reached village Boswal in Fatehabad, said- Dalits oppressed during Hooda rule
ट्रैक्टर पर सवार सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल से सांसद अनुराग ठाकुर बुधवार को रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के प्रचार में गांव बोसवाल में पहुंचे। यहां वह ट्रैक्टर पर सवार होकर जनसभा स्थल तक आए। जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा और उनके राज में हुई दलित उत्पीड़न की घटनाओं को याद दिलाते हुए मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी और उनके समर्थक कुमारी शैलजा को बहन मानते है, नेता या अपना सांसद मानते हैं। क्या उनके मन में किसी दलित महिला के लिए सम्मान है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में दलितों पर जो अत्याचार हुआ है उसे हरियाणा प्रदेश आज तक नहीं भूला है। 2010 में हुई मिर्चपुर की घटना को याद करो। वहां बस्ती में कुत्ते भोंक पड़े तो 18 परिवारों के घरों को जलाने का काम हुड्डा सरकार में ही हुआ था। दलितों की आवाज को कुचलने का काम किया गया था। साथ लगते प्रदेश राजस्थान में भी दलित समाज की बेटियों के साथ अत्याचार, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं भी कांग्रेस के राज में हुई। 
विज्ञापन




अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 साल तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही उसे दौरान सेवा के फौजी कहते रहे लड़ाकू विमान दे दो, लेटेस्ट हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट दे दो, लेकिन कांग्रेस के लोग दलाली खाने में मस्त थे। खरीदारी नहीं कर पाए। फौजियों की हत्या होती रही। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3,70,000 करोड़ रूपये से बढ़ाकर रक्षा बजट को 7 लाख करोड़ रूपये कर दिया। पहले दुनिया की ओर देखते थे, लेकिन आज रक्षा के मामले में भारत आत्मनिर्भर बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed