फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five new corona infected in a day

एक दिन में पांच नए कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Five new corona infected in a day
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में बढ़ना शुरू हो गया और चिंता बढ़ा रहा है। सोमवार को जिले में कोरोना के पांच नए केस मिले हैं। करीब छह माह जिले में कोरोना के एक दिन में पांच नए केस मिले हैं। जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 17 हो गई है। हालांकि राहत ये है कि कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में सोमवार को रैपिड एंटीजन के 184 सैंपल लिए गए। जांच के दौरान पांच कोरोना संक्रमित मिले जबकि 179 की रिपोर्ट निगेटिव आई। फतेहाबाद क्षेत्र में दो, भट्टूकलां, बड़ोपल और जाखल क्षेत्र में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग अभी सिर्फ अस्पताल में आने वाले मरीजों के ही सैंपल ले रहा है। इसके अलावा फील्ड में सैंपलिंग नहीं हो रही है। ओपीडी में आने वाले मरीजों के पहले सैंपल लिए जा रहे हैं इसके बाद जांच की जा रही है। जिले में तीन माह से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन आरटीपीसीआर सैंपलिंग बंद है।
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना संक्रमित पांच नए मरीज मिले हैं। अभी फिलहाल रैपिड एंटीजन सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी। अगर किसी में लक्षण है तो वह जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed