{"_id":"60a54aaa8ebc3eff521e3328","slug":"five-dead-including-elderly-from-corona-225-new-infected-patients-found-fatehabad-news-rtk6091863124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग समेत पांच की मौत, 225 नए संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग समेत पांच की मौत, 225 नए संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग समेत पांच लोगों की मौत हुए है वहीं 24 घंटे में 225 नए मरीज मिले हैं। राहत बात यह है कि 252 संक्रमित ठीक भी हुए है। एक दिन नए मरीजों का आंकड़ा 200 से कम होने के बाद बढ़ गया है। अब जिले में 2640 संक्रमित सक्रिय हैं। इसमें से 115 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं और बाकी होम आइसोलेट हैं। अस्पताल में दाखिल मरीजों को जल्द स्वस्थ करने के लिए आयुष विभाग ने योगासन करवाना शुरू कर दिया है।
बुधवार शाम आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को फतेहाबाद में 33, टोहाना में 23, रतिया में 40, भट्टू में 52, बड़ोपल में 15, भूना में 41 तथा जाखल में 12 नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 1288 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें फिलहाल 814 की रिपोर्ट का इंतजार है। बुधवार को आयुष विभाग से योगा विशेषज्ञ सोनू रानी ने नागरिक अस्पताल में दाखिल संक्रमितों को योगासन करवाया।
इन संक्रमितों ने तोड़ा दम
गांव भोडिय़ा खेड़ा निवासी 72 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
गांव मेहूवाला निवासी 72 वर्षीय महिला की सिरसा के निजी अस्पताल में मौत।
गांव बुआन निवासी बुजुर्ग की हिसार के निजी अस्पताल में मौत।
फतेहाबाद निवासी 63 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
गांव बड़ोपल निवासी 70 वर्षीय महिला की अग्रोहा के निजी अस्पताल में मौत।
शिक्षक हुए फ्रंटलाइन वर्कर्स में शामिल
स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षकों को फ्रंटलाइन वर्कर्स में शामिल कर दिया है। अब 18 से 44 आयु वर्ग के शिक्षकों को स्वास्थ्य विभाग फ्रंटलाइन वर्कर्स मानते हुए कोरोना टीकाकरण करेगा। इनके पंजीकरण की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। शिक्षक काफी समय से फ्रंटलाइन वर्कर्स में शामिल करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
50 बैंक कर्मियों का रोजाना होगा टीकाकरण
बैंक कर्मियों का भी अब टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग ने एलडीएम कार्यालय से बैंक कर्मियों की सूची मांगी थी। 500 कर्मचारियों की सूची आई है। विभाग रोजाना 50 कर्मचारियों का टीकाकरण करेगा।
जिले में ये हुआ टीकाकरण :
पात्र टीकाकरण
18 से 44 साल 1365
45 से 59 साल 10
कोट
कोरोना संक्रमण को लेकर विभाग ने अपनी तरफ से व्यवस्था कर रखी है। बेड की कोई कमी नहीं है। लोगों से भी अपील है कि वह सावधानियां बरतें।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।