{"_id":"626043d2cb89800bc21c0241","slug":"first-drank-alcohol-then-nephew-hit-on-uncle-s-head-died-fatehabad-news-hsr6296075173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले शराब पी, फिर भतीजे ने चाचा के सिर पर मारी थापी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले शराब पी, फिर भतीजे ने चाचा के सिर पर मारी थापी, मौत
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना खंड के गांव गाजुवाला में एक युवक पर थापी मारकर रिश्ते में ही अपने चाचा की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने भतीजे के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हत्या का कारण दोनों के शराब पीने के बाद आपसी झगड़े को माना जा रहा है। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव गाजुवाला में 19 वर्षीय युवक कप्तान व 40 वर्षीय कृष्ण के बीच मंगलवार रात 2 बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने झगड़े से पहले शराब पी थी। इसी दौरान युवक कप्तान ने अपने चाचा कृष्ण पर कपड़े धोने की थापी से वार कर दिया। मुंह पर थापी लगने के बाद कृष्ण नाले में गिर गया। उसके बाद कप्तान वहां से चला गया और खेत में जाकर एक मकान में छुप गया। बाद में बुरी तरह से घायल कृष्ण को टोहाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जब कृष्ण के परिजन उसे नागरिक अस्पताल से अग्रोहा की तरफ ले जाने लगे तो उसी समय कृष्ण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक कृष्ण के बड़े भाई बलबीर की शिकायत पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोट
गांव गाजुवाला में युवक कप्तान द्वारा अपने चाचा कृष्ण की हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में कितने लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच जारी है।
विज्ञापन
- जयभगवान, प्रभारी, सदर थाना टोहाना