{"_id":"6a47ee9ecea7821972034a9b","slug":"firing-and-attack-with-a-chopper-cleaver-at-a-liquor-shop-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-156754-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शराब ठेके पर फायरिंग और गंडासी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शराब ठेके पर फायरिंग और गंडासी से किया हमला
Fri, 03 Jul 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में हमले में घायल ठेके पर कार्यरत घायल कारिंदे का इलाज करते हुए डॉक्टर : संवाद
रतिया। गांव घासवा स्थित शराब ठेके पर वीरवार रात को तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग और गंडासे से हमला कर 40 हजार रुपये लूट लिए। गंडासे से किए गए हमले में ठेके पर मौजूद दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की दाहिने हाथ की कलाई कट गई।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कुलां निवासी पेंटर व लोहार का काम करने वाले मुकेश ने बताया कि उसका भाई रणजीत सिंह घासवा स्थित शराब ठेके पर कार्यरत है। किसी काम के सिलसिले में वह वीरवार देर शाम को अपने भाई रणजीत को मिलने के लिए ठेके पर गया था। रात करीब 9 बजे तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे।
एक बदमाश के हाथ में देसी पिस्तौल, दूसरे के पास गंडासा और तीसरे के हाथ में तलवार थी। बदमाशों ने पहले गाली-गलौज करते हुए जबरन ठेके का दरवाजा खोला। अंदर घुसते ही पिस्तौल लिए हुए युवक ने दो फायर किए। दूसरे बदमाश ने उसके भाई रणजीत सिंह पर गंडासे से लगातार 5-6 वार किए जिससे उसके दाहिने हाथ की कलाई कट गई।
विज्ञापन
इसके बाद तीसरे बदमाश ने ठेके के गल्ले में रखे करीब 30-40 हजार रुपये निकाले और इसके बाद तीनों मौके से भाग निकले। इस हमले में बीच-बचाव में उसे भी चोटें आईं है। बदमाशों के लूटपाट करके भागने के बाद उसने बाहर आकर शोर मचाया तो इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने दोनों घायल भाइयों को तुरंत नागरिक अस्पताल रतिया पहुंचाया।
रणजीत सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उसका इलाज जारी है। सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। ठेके के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।