फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fired tractor and bike after accident, one killed

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Tue, 27 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 27 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार व्यक्ति फतेहाबाद रोड पर वर्मा इलेक्ट्रिक स्पेयर पार्ट्स की
विज्ञापन
दुकान चलाता था। वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था और रास्ते में हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव क ा मंगलवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मौत की सूचना मिलते ही फतेहाबाद रोड के दुकानदारों ने दुकान बंदकर शोक जताया।

फतेहाबाद रोड पर वर्मा इलेक्ट्रिक स्पेयर पार्ट्स एंड मीटर स्टोर के मालिक 42 वर्षीय सुखबीर सोनी सोमवार की देर रात्रि भूना से अपने घर उकलाना जा रहे थे।

सनियाना के समीप पराली से ओवरलोड लदी ट्रैैक्टर-ट्राली ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक सुखबीर सोनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रैक्टर में लाइन न होने के कारण हुआ।

हादसे की सूचना मृतक के भाई श्यामसुंदर ने पुलिस को दी। श्यामसुंदर भी सुखबीर के पीछे बाइक से घर जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग भूना की गाड़ी को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

सूचना के बाद भी भूना दमकल विभाग की गाड़ी घटना स्थल पर नहीं पहुंची तो फतेहाबाद के दमकल विभाग की गाड़ी क ो घटना स्थल पर बुलाकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग ने ट्रैक्टर, बाइक व ट्राली की पराली जल कर राखी हो चुकी थी।

तीन बच्चों का बाप है मृतक
फतेहाबाद रोड पर वर्मा इलेक्ट्रिक स्पेयर पार्ट्स एंड मीटर स्टोर के नाम से पिछले कई वर्षों से भूना में दुकानदारी चलाकर सुखबीर सोनी अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

सुखबीर के दो बेटे व एक बेटी है। चौदह वर्षीय बेटी पारुल सोनी का अपने पिता का एक्सीडेंट में मौत की सूचना मिली तो वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।

मृतक की पत्नी मीना सोनी व दोनों बेटों का भी रो-रो कर बुरा हाल था। उकलाना निवासी सुखबीर सोनी व श्याम सुंदर सोनी दोनों भाई एक ही दुकान चला रहे थे।

सुखबीर सोनी की मौत के बाद उसके भाई श्याम सुंदर को भी गहरा झटका लगा है और वह सदमे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed