फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fire-emergency service department

लावारिस हुआ हरियाणा का फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट, कर्मचारियों की तनख्वाह से लेकर गाड़ियों में तेल डलवाने तक नहीं हैं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
fire-emergency service department
फतेहाबाद। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट बदहाल हो चुका है। आलम यह है कि विभाग के कर्मचारियों को दो माह से वेतन तक नहीं मिला है तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में तेल डलवाने तक के पैसे जिला फायर अफसरों के पास नहीं है। इस स्थिति में गाड़ियों का मेंटीनेंस व इमरजेसी सेवाओं के लिए मिलने वाले कॉल के लिए फोन का बिल भी कर्मचारी अपनी जेब से भर रहे हैं। सरकार के अंतिम आदेश के बाद भी विभाग को पैसा मिलने की जानकारी किसी जिम्मेदार को नहीं है। अब नए साल पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नए आदेशों के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद के फायर ऑफिसर आत्माराम ने बताया कि नगर परिषद एवं मार्केट कमेटी से फायर विभाग को अलग कर विभाग बनाकर डीडीए पॉवर फायर ऑफिसर को दे दिया गया है। हालांकि विभाग में क्लेरिकल स्टाफ नहीं है। ऐसे में ट्रेजरी से बिल पास करवाने की प्रक्रिया करना संभव नहीं है। फतेहाबाद के डीएमसी अजय चोपड़ा का कहना है कि फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने अथवा गाड़ियों में तेल आदि के लिए पैसे नहीं मिलने का मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा यदि किसी तरह की परेशानी है तो फायर ऑफिसर मेरे संज्ञान में समस्या को लाएं। हम अपने स्तर पर कुछ कर सकते हैं तो तुरंत किया जाएगा। यदि सरकार के स्तर पर कुछ होना है तो सरकार को चिट्ठी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा में करीब 1700 कर्मचारी
दकमल कर्मचारी यूनियन के प्रधान सतबीर सिंह के अनुसार, हरियाणा फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट के अधीन प्रदेश भर में करीब 1700 कर्मचारी हैं। दो माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। नए साल पर कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार वेतन जारी करने की खुशखबरी देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद में भाईचारे में चलाई जा रहीं सेवाएं
फतेहाबाद के फायर ऑफिसर आत्माराम ने बताया कि जिले में फायर ब्रिगेड की सेवाओं को जारी रखने के लिए भाईचारे में गाड़ियों में तेल डलवाने की व्यवस्था की जा रही है। गाड़ियों का मेंटीनेंस भी इसी व्यवस्था के तहत किया जा रहा है। हालांकि यह व्यवस्था लंबे समय तक नहीं चल सकती हे। अब जल्द से जल्द बजट की आवश्यकता है।
हमारे पास टेक्निकल स्टाफ, क्लेरिकल नहीं : फायर ऑफिसर
फायर-इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट को डीडीए पॉवर दी गई है। हालांकि विभाग में क्लेरिकल स्टाफ नहीं है। महज टेक्निकल स्टाफ ही है। इससे पहले विभाग का क्लेरिकल काम संबंधित नगर परिषद अथवा मार्केट कमेटी विभाग की ओर से देखा जाता था। ट्रेजरी से विभाग को पैसा जारी करने के आदेश है लेकिन यह जानकारी नहीं है कि हमारे बिल अथवा खर्चे कौन देखेगा?

मेरे सामने पुटअप करें फाइल, सरकार को लिखूंगा चिट्ठी : डीएमसी
फायर-इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट के स्टाफ को वेतन नहीं मिलने अथवा बजट के मिलने को लेकर समस्या है तो इस संबंध में कोई लेटर अथवा फाइल मेरे सामने पुटअप करें। मैं समस्या का हल करवाऊंगा। यदि सरकार के स्तर पर मामला है तो सरकार को चिट्ठी लिखूंगा।
अजय चोपड़ा, डीएमसी एवं एडीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed