{"_id":"57b9f3684f1c1bf654d4f19f","slug":"fir-devlopment-report-police-station-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब थानों में शिकायतकर्ता को मिलेगी केस की प्रगति रिपोर्ट : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थानों में शिकायतकर्ता को मिलेगी केस की प्रगति रिपोर्ट : एसपी
fatehabad
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में आने वाली शिकायतों को अब पुलिसकर्मी दबाकर नहीं रख पाएंगे। डीजीपी के निर्देश पर फतेहाबाद एसपी ओपी नरवाल ने आदेश दिया है कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार और रविवार को शिकायतकर्ता को उसके केस की स्टेटस रिपोर्ट दी जाएगी। एसपी नरवाल ने सभी थाना प्रबंधकों को ये भी निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रबंधक इन दोनों दिन सुबह 10 से दोपहर एक बजे अपने थाना कार्यालय में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसके केस में अब तक हुई कार्यवाही की पूरी डिटेल देगा। इसके जरिए वे अब थानों में लंबित मामलों की सुनवाई करेंगे तथा साथ ही इससे आम नागरिकों को पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निपटारा कराने में मदद भी मिलेगी। एसपी ने जिले के सभी एसएचओ को यह भी ताकीद कर दी है कि एक माह से अधिक समय वाला कोई मामला थानों में लंबित ना रहे। एसपी ओपी नरवाल ने कहा कि जिन लोगों ने थानों में अपना केस के बारे मे आवेदन किया है तो वह इन दो दिनों में थानों में जाकर अपने केस की प्रगति रिपोर्ट बारे जान सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की जिन लोगों से अपनी शिकायतों के बारे में आवेदन किया हुआ है तो वे ज्यादा से ज्यादा की संख्या में भाग लें।
विज्ञापन