{"_id":"226aa7c3555b5940a8aeb8b0c278aaa1","slug":"figthing-between-new-sarpanch-and-looser-candidates-groups-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये सरपंच और हारे प्रत्याशी पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये सरपंच और हारे प्रत्याशी पक्ष भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह शुरू हुई मामूली झड़प ने दोपहर होते-होते उग्र रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार सरपंच के पक्ष में बाहर से आए गाड़ी सवार लोगों ने गांव में तीन घरों पर हमला कर दिया।
हमला कर भाग रहे युवकों पर ग्रामीणों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिसमें कई युवक घायल हो गए। गांव के लोगों ने हमलावर की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाइक पर भी आए कई हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर गांव पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल में लाया गया। दोनों पक्षों के सरपंच सहित 16 लोगों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
देर शाम को पूरे मामले में पुलिस ने सरपंच अजय की शिकायत पर 8 नामजद व 10-15 अन्य तथा हमले में घायल हुए चौकीदार इंद्रजीत की शिकायत पर भी 10-15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ऐसे बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार गांव खान महोम्मद में मंगलवार रात को सरपंच अजय खामरा के एजेंट देवीलाल की चुनाव हारे सुनील के साथ कहासुनी हो गई। बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे के करीब सुनील गुट व अजय खोमरा गुट आपस में भिड़ गए।
सरपंच अजय खोमरा ने आरोप लगाया कि सुनील के पिता दीनाराम, सुनील कुमार के साथ आए 10-12 लोगों ने उनके घर पर आकर हमला कर दिया।
जिसमें घायल सरपंच अजय खोमरा, पत्नी शिखा, मां प्रेमाबाई तथा दूसरे पक्ष के सुनील की मां पार्वती रिश्तेदार महिन्द्रो को भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिन्द्रो ने आरोप लगाया कि सरपंच उनकी वीडियो बना रहा था।
रोका तो उन्होंने हमला कर दिया। दोपहर 12 बजे के लगभग सरपंच के साला राजकुमार, राजेश निवासी रतिया व अनू निवासी टोहाना दो गाड़ियों में खान महोम्मद पहुंचे।
जहां उन्होंने गांव के चौकीदार इंद्र बावरिया, शांतिबाई, सोमाराम तथा सुनील गुट के रमेश, दीनानाथ व मनोहर के घर पर घुसकर हमला कर दिया।
मामला बढ़ता देख हमलावर भागने लगे तो ग्रामीण भी पीछे भाग पड़े। ग्रामीणों ने हमलावरों की कार काबू कर उन पर पत्थर बरसाए। ग्रामीणों की हमलावरों के साथ झड़प भी हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सरपंच पक्ष के 6 लोगों को काबू कर लिया बाकी हमलावर भाग निकले।
पूरे घटनाक्रम में सरपंच पक्ष से सरपंच अजय खामरा, पत्नी शिखा, मां प्रेमाबाई, साले राजकुमार, राजेश, अनू, ड्राइवर गोबिन्द, दीपक तथा दूसरे पक्ष में पार्वती, महिन्द्रो, रमेश, दीनानाथ, मनोहर लाल, चौकीदार, इंद्रजीत, सोमनाथ घायल हो गए। सभी घायलों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना के बाद गांव खान महोम्मद में तनाव की स्थिति बन गई है। सिविल अस्पताल में भी पुलिस तैनात की गई है। देर शाम को पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था।
टारगेट था सुनील, हमला कर कर गए चौकीदार के घर
ग्रामीणों के अनुसार टोहाना व रतिया से आए सरपंच के साले का निशान तो सुनील था लेकिन सुनील के घर के साथ ही चौकीदार का घर होने के कारण हमलावर बुजुर्ग चौकीदार के घर घुस आए और जमकर मारपीट की।
सहमे स्कूल के विद्यार्थी, गेट किया बंद
गांव खान मोहम्मद में हुए हमले के दौरान सरकारी स्कूल के विद्यार्थी सहम गए। हमलावर स्कूल में न घुस जाए, इसे लेकर ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया।
ग्रामीण बोले, अगली बार सर्वसम्मति से चुनेंगे पंचायत
पहली बार पंचायत बनी गांव खानमोहम्मद में सरपंच बनते ही तनाव पैदा हो गया है। हमले के बाद ग्रामीण भी काफी सहमे हुए दिखे। गांव के बाहर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि अगली बार तो सर्वसम्मति से ही सरपंच बनाएंगे।