{"_id":"5928706f4f1c1b260c537341","slug":"fathebad-sun-46-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारे ने दिखाए तेवर, 46 पहुंचा तापमान, आज भी रहेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारे ने दिखाए तेवर, 46 पहुंचा तापमान, आज भी रहेगी गर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Fri, 26 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में इस साल के रिकॉर्ड तोड़ पारे ने शुक्रवार को लोगों को तेवर दिखाए। फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री रहा जो इस गर्मी में अब तक का सबसे अधिक था। इतना ही नहीं, न्यूनतम तापमान ने भी लोगों के होश उड़ा दिए। 31.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ दिनभर चली गर्म हवाओं के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा तो कई जगह तो जानवर और पक्षी भी बेहाल दिखे। उधर मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है, जिसके बाद माना जा रहा है कि शनिवार को भी तापमान 45 डिग्री से अधिक ही रहेगा।
शुक्रवार को सुबह से सूरज देवता की तपिश लोगों को हलकान किए जा रही थी, दोपहर होते होते बाजारों में अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति हो गई, क्योंकि बाजारों में ग्राहक तो छोड़िए, सामान्य लोग भी आते-जाते नहीं दिख रहे थे। शीतल पेय की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ दिखी। स्कूलों में अभी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित न होने के चलते बच्चों को भी भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है।
कई इलाकों में बिजली कटों ने भी किया हाल बेहाल
भीषण गर्मी के चलते एकाएक बिजली का लोड काफी बढ़ गया है। घर-घर एसी चलने के चलते कई जगह पर ट्रांसफार्मर उड़ने की शिकायतें आई तो बीघड़ रोड पर डॉ. धुड़िया वाली गली में वीरवार देर रात तकरीबन ढाई बजे बिजली की तार टूटकर गिर गई। गनीमत ये रही कि ये हादसा दिन के समय नहीं हुआ, अन्यथा हालात काफी भयानक हो सकते थे। हालांकि मोहल्ले वासियों ने बिजली बोर्ड में फोन करके लाइट बंद करवा दी, लेकिन रात ढाई बजे के करीब गई बिजली सुबह साढ़े दस बजे के बाद जाकर बहाल हुई। इसके चलते सतीश कॉलोनी, आरके कॉलोनी, आर्यभट्टू स्कूल की पिछली गली सहित कई गलियां प्रभावित हुई।
विज्ञापन
आज भी रहेगी भयंकर गर्मी होगा, अगले दो-तीन दिन राहत भरे
मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी सारा दिन भीषण गर्मी अपने जलवे दिखाएगी जिसके चलते लोगों को परेशानी होना तय है। लेकिन रविवार से मौसम में बदलाव बताया जा रहा है। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक रविवार से लेकर मंगलवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे जिसका असर तापमान पर भी दिखेगा और तापमान नीचे गिरेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जाहिर की है।
इस भयंकर गर्मी में इस प्रकार करें लू से बचाव
1. घर से तभी बाहर निकलें, जब बहुत ज्यादा जरूरी हो।
2. कोशिश करें सिर कपड़े से ढंका हो, गीला कपड़ा हो तो और भी अच्छा है।
3. काफी देर तक प्यासे ना रहें, थोड़ी-थोड़ी देर तक पेय पदार्थ लेते रहे, पानी नियमित रूप से पीएं।
4. संभव हो तो नींबू पानी लगातार लेते रहें, इससे शरीर में डी-हाईड्रेशन की समस्या नहीं रहेगी।
5. खाने में कच्चे प्याज का नियमित इस्तेमाल सलाद के रूप में करें।
पिछले चार सालों में मई के अंतिम सप्ताह में ही हुआ है सर्वाधिक तापमान
साल तापमान
मई 2017 45.9
मई 2016 44.7
मई 2015 46.1
मई 2014 44.8